Your browser does not support Javascript
यूनुस के प्रेस सचिव की पोस्ट से बांग्लादेश में कानून | डीडी न्यूज़

प्रतिक्रिया | Friday, November 06, 2026

  • स्किप नेविगेशन
  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
DD News

डीडी न्यूज़

Emblem
  • लाइव रेडियो
  • EN
  • टॉप स्टोरीज
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मन की बात
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • बिज़नेस एवं इकोनोमी
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • खेल
  • पर्यावरण
  • ओपिनियन
  • Live Tv
  • Facebook
    डीडीन्यूज़लाइव
  • Instagram
    Instagram
  • Twitter
    डीडीन्यूज़लाइव द्वारा ट्वीट
  • YouTube
    YouTube
  1. होम
  2. यूनुस के प्रेस सचिव की पोस्ट से बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल, अल्पसंख्यकों और मीडिया संस्थानों की सुरक्षा पर भी बढ़ी चिंता

24/12/25 | 9:48 am | Bangladesh interim government law and order | Bangladesh media offices attacked Dhaka | Daily Star Prothom Alo attack | Minority and journalist safety in Bangladesh | Muhammad Yunus interim government | Press freedom crisis in Bangladesh | Shafiqul Alam Facebook post controversy

Print

यूनुस के प्रेस सचिव की पोस्ट से बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल, अल्पसंख्यकों और मीडिया संस्थानों की सुरक्षा पर भी बढ़ी चिंता

यूनुस के प्रेस सचिव की पोस्ट से बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल, अल्पसंख्यकों और मीडिया संस्थानों की सुरक्षा पर भी बढ़ी चिंता

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने देश में कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों, विशेषकर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

प्रेस सचिव ने व्यक्त किए मीडिया संस्थानों पर हुए हिंसक हमलों के दौरान अपनी ‘बेबस स्थिति’ 

प्रेस सचिव द्वारा मीडिया संस्थानों पर हुए हिंसक हमलों के दौरान अपनी ‘बेबस स्थिति’ व्यक्त किए जाने के बाद, बांग्लादेश के प्रमुख बंगाली अखबार प्रथम आलो ने सवाल उठाया, “यदि सरकार के प्रभावशाली लोग ही खुद को असहाय बता रहे हैं, तो आम लोग कहां जाएं?”

मदद के लिए कई जगह किया संपर्क, लेकिन समय पर सहायता नहीं पहुंची

दरअसल, 19 दिसंबर को शफीकुल आलम ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि 18 दिसंबर की रात उन्हें द डेली स्टार और प्रथम आलो के पत्रकार मित्रों के घबराए हुए फोन आए थे। उन्होंने मदद के लिए कई जगह संपर्क किया, लेकिन समय पर सहायता नहीं पहुंच सकी।

मुझे बेहद अफसोस है कि मैं अपने पत्रकार मित्रों की मदद नहीं कर सका

उन्होंने लिखा, “मुझे बेहद अफसोस है कि मैं अपने पत्रकार मित्रों की मदद नहीं कर सका। मैंने कई लोगों को फोन किया, सहायता जुटाने की कोशिश की, लेकिन वह समय पर नहीं पहुंच सके।” गौरतलब है कि 18 दिसंबर की रात ढाका में इन दोनों प्रमुख मीडिया संस्थानों के दफ्तरों पर हिंसक भीड़ ने हमला किया। आलम के अनुसार, कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई, दफ्तरों में तोड़फोड़ हुई और आगजनी की गई।

पूर्व पत्रकार होने के नाते मैं शर्मिंदा हूं

उन्होंने बताया कि तड़के करीब 5 बजे उन्हें सूचना मिली कि द डेली स्टार में फंसे सभी पत्रकार सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं, लेकिन तब तक दोनों अखबार देश के सबसे गंभीर भीड़-हमलों में से एक का सामना कर चुके थे। अपनी पोस्ट के अंत में आलम ने लिखा, “मैं नहीं जानता कि आपको सांत्वना देने के लिए कौन से शब्द पर्याप्त होंगे। एक पूर्व पत्रकार होने के नाते मैं शर्मिंदा हूं।”

यह हमला सीधे तौर पर राज्य की विफलता को दर्शाता है

इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने लिखा कि यह हमला सीधे तौर पर राज्य की विफलता को दर्शाता है। दूसरे ने कहा, “यह सब आपकी अंतरिम सरकार के कार्यकाल में हुआ है। सुरक्षा सुनिश्चित न कर पाने की जिम्मेदारी से आप बच नहीं सकते।” एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “यह बेहद निराशाजनक है। समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए और अब इसके परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं।”

जान बचाने के लिए पत्रकारों और कर्मचारियों को छोड़ना पड़ा दफ्तर 

इस बीच, प्रथम आलो ने हमले के एक दिन बाद जारी बयान में कहा कि संभावित खतरे को देखते हुए उसने पहले ही सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और संबंधित प्राधिकरणों से सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन मदद पहुंचने से पहले ही कार्यालय में तोड़फोड़ हो गई। अखबार के अनुसार, जान बचाने के लिए पत्रकारों और कर्मचारियों को दफ्तर छोड़ना पड़ा। बाद में पुलिस और दमकल विभाग के पहुंचने पर हालात पर काबू पाया जा सका।

जब सरकार का इतना जिम्मेदार और प्रभावशाली प्रतिनिधि सार्वजनिक रूप से अपनी असहायता व्यक्त कर रहा है, तो यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है

मीडिया विश्लेषक निशात सुलताना ने अपने एक कॉलम में सवाल उठाया कि जब सरकार का इतना जिम्मेदार और प्रभावशाली प्रतिनिधि सार्वजनिक रूप से अपनी असहायता व्यक्त कर रहा है, तो यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने लिखा कि शुरुआत से ही अंतरिम सरकार अपराध पर नियंत्रण और आपात स्थितियों से निपटने में असफल रही है, जिसके चलते कानून हाथ में लेने वाली ताकतें बार-बार हावी होती रही हैं। (इनपुट- आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

11 hours ago | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

UNSC चुनाव में भारत की प्राथमिकता: शांति स्थापना को मजबूत बनाना

17 hours ago | India

UNSC चुनाव में भारत की प्राथमिकता: शांति स्थापना को मजबूत बनाना

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

19 hours ago | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...

मोस्ट रीड

सम्पूर्ण जानकारी
भारत को एआई आधारित अनुप्रयोगों का वैश्विक केंद्र बनाने पर ध्यान: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

3 hours ago

भारत को एआई आधारित अनुप्रयोगों का वैश्विक केंद्र बनाने पर ध्यान: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

3 hours ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

प्रदर्शन

सम्पूर्ण जानकारी
News Punch LIVE : सड़कों पर BJP का शक्ति मार्च, पदयात्रा से जनसंपर्क और विपक्ष पर निशाना | DD News Play video: News Punch LIVE : सड़कों पर BJP का शक्ति मार्च, पदयात्रा से जनसंपर्क और विपक्ष पर निशाना | DD News

03/11/26 | 9:28 pm

News Punch LIVE : सड़कों पर BJP का शक्ति मार्च, पदयात्रा से जनसंपर्क और विपक्ष पर निशाना | DD News

News Punch LIVE : दावों पर सवाल रैली का बुरा हाल | 10 लाख की भीड़ का दावा BJP ने रैली पर उठाए सवाल Play video: News Punch LIVE : दावों पर सवाल रैली का बुरा हाल | 10 लाख की भीड़ का दावा BJP ने रैली पर उठाए सवाल

03/11/26 | 8:44 pm

News Punch LIVE : दावों पर सवाल रैली का बुरा हाल | 10 लाख की भीड़ का दावा BJP ने रैली पर उठाए सवाल

News Punch  LIVE : केरलम में  BJP ने संभाला मोर्चा | अभ्यर्थियों का  117वें दिन भी प्रदर्शन | DD News Play video: News Punch  LIVE : केरलम में  BJP ने संभाला मोर्चा | अभ्यर्थियों का  117वें दिन भी प्रदर्शन | DD News

31/10/26 | 2:16 pm

News Punch LIVE : केरलम में BJP ने संभाला मोर्चा | अभ्यर्थियों का 117वें दिन भी प्रदर्शन | DD News

केरलम में 117 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी | CTI की सोनिया गांधी से दो  मांगें | News Punch | Congress Play video: केरलम में 117 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी | CTI की सोनिया गांधी से दो  मांगें | News Punch | Congress

30/10/26 | 4:33 pm

केरलम में 117 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी | CTI की सोनिया गांधी से दो मांगें | News Punch | Congress

डीडी न्यूज़

डाउनलोड मोबाइल ऐप

  • प्ले स्टोर
  • ऐप स्टोर

बारे में

  • हमारे बारे में
  • निर्देशिका
  • आर्काइव
  • नागरिक चार्टर
  • आंतरिक शिकायत समिति

हमारा परिवार

  • प्रसार भारती
  • डीडी इंडिया
  • डीडी नेशनल
  • डीडी भारती
  • डीडी किसान
  • डीडी स्पोर्ट्स
  • पीएमओ
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • प्रेस सूचना ब्यूरो
  • भारत का राष्ट्रीय पोर्टल
  • ऑल इंडिया रेडियो

सामाजिक संपर्क

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • गोपनीयता नीति
  • कॉपीराइट नीति
  • हाइपरलिंकिंग नीति
  • अस्वीकरण
  • मदद
  • वेब सूचना प्रबंधक
  • शी-बॉक्स
कॉपीराइट © 2026 डीडी न्यूज़। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 7th Nov 2026
ऊपर वापस