14/08/24 | 7:12 pm | country's exports declined

Print

देश का निर्यात जुलाई में 1.2 फीसदी घटकर 33.98 अरब डॉलर पर

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय के मुताबिक आज बुधवार को जारी आंकड़ों जुलाई माह में देश का वस्‍तुओं का निर्यात सलाना आधार पर 1.2 फीसदी घटकर 33.98 अरब डॉलर रहा है। पिछले साल के इसी महीने में यह 34.39 अरब डॉलर रहा था।

देश का आयात 7.45 फीसदी बढ़कर 57.48 अरब डॉलर हुआ

वहीं बात करें आयात की तो जुलाई में करीब 7.45 फीसदी बढ़कर 57.48 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 53.49 अरब डॉलर रहा था। आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान देश का व्यापार घाटा (कुल निर्यात और कुल आयात का अंतर) 23.5 अरब डॉलर रहा है।

मंत्रालय के मुताबिक जुलाई 2024 में देश का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाओं संयुक्त) 62.42 अरब डॉलर होने का अनुमान है, जो जुलाई 2023 की तुलना में 2.81 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। इसी तरह जुलाई 2024 में कुल आयात (वस्तुओं और सेवाओं संयुक्त) 72.03 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो जुलाई 2023 की तुलना में 7.14 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है।

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने आंकड़े जारी करने के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा रुझानों को देखने से पता चलता है कि देश का कुल माल एवं सेवा निर्यात पिछले साल के आंकड़े को पार कर जाएगा। चालू वित्त वर्ष 2024-25 के पहले चार महीने (अप्रैल-जुलाई) के दौरान निर्यात 4.15 फीसदी बढ़कर 144.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जबकि आयात 7.57 फीसदी बढ़कर 229.7 अरब डॉलर रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि देश का वस्तु निर्यात जून में 2.56 फीसदी बढ़कर 35.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। हालांकि, इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 20.98 अरब डॉलर हो गया था।

RELATED ARTICLES

11 mins ago | AMFI data

लगातार तीसरे महीने SIP निवेश में गिरावट, अक्टूबर में 32,160 करोड़ रुपये का इनफ्लो

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए म्यूचुअल फंड्स में इनफ्लो अक्टूबर में 32,160 करोड़ ...

12 mins ago

सितंबर के घाटे के बाद म्यूचुअल फंड में लौटी रौनक, अक्टूबर में 1.73 लाख करोड़ का इनफ्लो

भारतीय म्यूचुअल फंड्स इंडस्ट्री ने अक्टूबर में दमदार वापसी की है और इस दौरान शुद्ध इनफ्लो 1,73,839.91...