2025 में ईवी सेक्टर को मिली रफ्तार, पीएम ई-ड्राइव और पीएलआई का बड़ा असर

साल 2025 में भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाई। ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए लागू प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना में रिकॉर्ड निवेश और पीएम ई-ड्राइव पहल की सफलता से भारत में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्रांति को नई गति मिली है।

पीएलआई-ऑटो योजना से मिला बड़ा प्रोत्साहन

मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, वर्ष 2024-25 के दौरान पीएलआई-ऑटो योजना के तहत कंपनियों को करीब 1,999.94 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। 31 दिसंबर 2025 तक इस योजना के अंतर्गत 13.61 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को इंसेंटिव दिया गया, जिसमें 10.42 लाख से ज्यादा दोपहिया वाहन, 2.38 लाख से अधिक तिपहिया वाहन, 79,540 इलेक्ट्रिक कारें और 1,391 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं।

पीएम ई-ड्राइव योजना से ईवी अपनाने को बढ़ावा

प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना की शुरुआत 29 सितंबर 2024 को की गई थी, जिसके लिए सरकार ने 10,900 करोड़ रुपए का बजट तय किया। इस योजना का उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना और ईवी मैन्युफैक्चरिंग के लिए मजबूत ढांचा तैयार करना है।

28 लाख से ज्यादा ईवी खरीद पर सब्सिडी

पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत 3,679 करोड़ रुपए की राशि सब्सिडी के लिए निर्धारित की गई है, ताकि 28 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को प्रोत्साहन मिल सके। इसमें 24.79 लाख दोपहिया, 3.28 लाख तिपहिया और 5,643 इलेक्ट्रिक ट्रक शामिल हैं।

सार्वजनिक परिवहन के लिए 14,028 इलेक्ट्रिक बसें

योजना के अंतर्गत 4,391 करोड़ रुपए की राशि से 14,028 इलेक्ट्रिक बसें सार्वजनिक परिवहन के लिए खरीदी जाएंगी, जिससे शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। 31 दिसंबर 2025 तक इस योजना के तहत 1,703.32 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं और 21.36 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बिक चुके हैं।

पांच बड़े शहरों में दौड़ेंगी ई-बसें

सरकारी कंपनी कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) ने 10,900 इलेक्ट्रिक बसों की निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है। पहले चरण में ये बसें दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे पांच प्रमुख शहरों में चलाई जाएंगी।

ईवी मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी

सरकार इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष योजना भी लागू कर रही है, जिसे 15 मार्च 2024 को अधिसूचित किया गया था। इसका उद्देश्य विदेशी निवेश आकर्षित करना, भारत को इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण का केंद्र बनाना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

मेक इन इंडिया से जुड़ेगा ईवी सेक्टर

इस योजना के तहत शामिल कंपनियों को तीन साल में कम से कम 4,150 करोड़ रुपए (500 मिलियन डॉलर) का निवेश करना होगा। यह पहल ‘मेक इन इंडिया’ अभियान से जुड़ी है, जिससे देश में ही वाहन निर्माण होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। (इनपुट: आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

11 mins ago | उत्तराखंड

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, इस साल 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह 8:30 बजे पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शीत...

34 mins ago | Circular Economy

औद्योगिक कचरे से निर्माण सामग्री बनाने के लिए भारत-नॉर्वे मिलकर विकसित करेंगे तकनीक

भारत और नॉर्वे ने औद्योगिक कचरे को उपयोगी संसाधनों में बदलने और निर्माण क्षेत्र में इसके टिकाऊ...