Your browser does not support Javascript
नए लेबर कोड से गिग वर्कर्स को बड़ी राहत, न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित | डीडी न्यूज़

प्रतिक्रिया | Tuesday, November 10, 2026

  • स्किप नेविगेशन
  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
DD News

डीडी न्यूज़

Emblem
  • लाइव रेडियो
  • EN
  • टॉप स्टोरीज
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मन की बात
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • बिज़नेस एवं इकोनोमी
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • खेल
  • पर्यावरण
  • ओपिनियन
  • Live Tv
  • Facebook
    डीडीन्यूज़लाइव
  • Instagram
    Instagram
  • Twitter
    डीडीन्यूज़लाइव द्वारा ट्वीट
  • YouTube
    YouTube
  1. होम
  2. नए लेबर कोड से गिग वर्कर्स को बड़ी राहत, न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित

02/01/26 | 5:03 pm | Draft labour code rules April implementation | Gig and platform workers minimum wage rules | Gig workers PF ESIC social security India | India labour codes social security for gig workers | New Labour Codes benefits for gig workers India

Print

नए लेबर कोड से गिग वर्कर्स को बड़ी राहत, न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित

नए लेबर कोड से गिग वर्कर्स को बड़ी राहत, न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित

नए लेबर कोड के लागू होने से गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को बड़ा लाभ मिलने वाला है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने चारों लेबर कोड से जुड़े ड्राफ्ट नियम जारी कर दिए हैं, जिनके तहत गिग वर्कर्स को न्यूनतम वेतन, स्वास्थ्य, व्यावसायिक सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा जैसे अधिकार मिलेंगे।

सरकार ने इन ड्राफ्ट नियमों पर सभी हितधारकों से फीडबैक मांगा है

सरकार ने इन ड्राफ्ट नियमों पर सभी हितधारकों से फीडबैक मांगा है। उद्देश्य है कि चारों लेबर कोड को एक अप्रैल से पूरे देश में लागू किया जाए। यह जानकारी गिग वर्कर्स की प्रस्तावित हड़ताल से एक दिन पहले 30 दिसंबर, 2025 को जारी नोटिफिकेशन में दी गई।

गिग कर्मचारी का किसी एक प्लेटफॉर्म से कम से कम 90 दिनों तक जुड़ा होना जरूरी 

ड्राफ्ट नियमों के अनुसार, सामाजिक सुरक्षा का लाभ पाने के लिए किसी गिग कर्मचारी का किसी एक प्लेटफॉर्म से कम से कम 90 दिनों तक जुड़ा होना जरूरी होगा। यदि कोई गिग कर्मचारी एक साथ दो प्लेटफॉर्म पर काम करता है, तो यह अवधि 120 दिन निर्धारित की गई है।

कर्मचारी किसी एग्रीगेटर के लिए किए गए कार्य से आय अर्जित करता है, तो उसे उस दिन “कार्यरत” माना जाएगा

नियमों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कैलेंडर दिन में यदि कर्मचारी किसी एग्रीगेटर के लिए किए गए कार्य से आय अर्जित करता है, तो उसे उस दिन “कार्यरत” माना जाएगा, भले ही आय की राशि कितनी भी हो। यदि कोई कर्मचारी एक से अधिक एग्रीगेटरों से जुड़ा है, तो सभी प्लेटफॉर्म पर किए गए कार्य दिवसों को जोड़कर गणना की जाएगी। ड्राफ्ट में यह भी प्रावधान किया गया है कि यदि कोई कर्मचारी एक ही कैलेंडर दिन में तीन एग्रीगेटरों के लिए काम करता है, तो उसे तीन अलग-अलग कार्य दिवसों के रूप में गिना जाएगा।

न्यूनतम मजदूरी निर्धारित करते समय केंद्र सरकार भौगोलिक क्षेत्र, अनुभव और कौशल स्तर जैसे कारकों को ध्यान में रखेगी

न्यूनतम मजदूरी को लेकर ड्राफ्ट में कहा गया है कि जब एक दिन की मजदूरी तय की जाएगी, तो उसे आठ से विभाजित कर प्रति घंटे की मजदूरी और 26 से गुणा कर मासिक मजदूरी तय की जाएगी। न्यूनतम मजदूरी निर्धारित करते समय केंद्र सरकार भौगोलिक क्षेत्र, अनुभव और कौशल स्तर- अकुशल, अर्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल- जैसे कारकों को ध्यान में रखेगी।

श्रम संहिताओं के तहत नियोक्ताओं के लिए सभी श्रमिकों को नियुक्ति पत्र जारी करना अनिवार्य किया गया है

वेतन संहिता, 2019; औद्योगिक संबंध संहिता, 2020; सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020; और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य परिस्थितियां संहिता, 2020 को एक साथ अधिसूचित किया गया है। श्रम संहिताओं के तहत नियोक्ताओं के लिए सभी श्रमिकों को नियुक्ति पत्र जारी करना अनिवार्य किया गया है, जिससे पारदर्शिता, नौकरी की सुरक्षा और रोजगार में स्थिरता सुनिश्चित होगी। इससे पहले नियुक्ति पत्र देना अनिवार्य नहीं था।

सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के तहत गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों सहित सभी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा कवरेज मिलेगा

सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के तहत गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों सहित सभी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा कवरेज मिलेगा। इसके अंतर्गत पीएफ, ईएसआईसी, बीमा और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ शामिल होंगे, जबकि पहले यह कवरेज सीमित था।

मजदूरी संहिता, 2019 के तहत सभी श्रमिकों को वैधानिक न्यूनतम मजदूरी और समय पर भुगतान का मिलेगा अधिकार 

इसी तरह, मजदूरी संहिता, 2019 के तहत सभी श्रमिकों को वैधानिक न्यूनतम मजदूरी और समय पर भुगतान का अधिकार मिलेगा। पहले न्यूनतम मजदूरी केवल अनुसूचित उद्योगों और रोजगारों तक सीमित थी, जिससे श्रमिकों का बड़ा वर्ग इससे वंचित रह जाता था। (इनपुट: आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

पीएम मोदी ने अनुज श्रीवात्री को दी बधाई, भारत ने शतरंज में लगा दिया शतक

31 seconds ago | Anuj Shrivatri

पीएम मोदी ने अनुज श्रीवात्री को दी बधाई, भारत ने शतरंज में लगा दिया शतक

विश्व विज्ञान दिवस : वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान से संवरता मानवता का भविष्य

3 mins ago | 1. Science Diplomacy and Global Cooperation

विश्व विज्ञान दिवस : वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान से संवरता मानवता का भविष्य

मानसून की सटीक जानकारी के लिए आईआईटी ने खोजा नया तरीका, 84 साल के आंकड़ों का अध्ययन

19 mins ago

मानसून की सटीक जानकारी के लिए आईआईटी ने खोजा नया तरीका, 84 साल के आंकड़ों का अध्ययन

मोस्ट रीड

सम्पूर्ण जानकारी
ट्रंप के युद्ध खत्म होने के संकेतों के बाद ईरान का अल्टीमेटम: ‘सात शर्तों के आगे झुको’

5 hours ago

ट्रंप के युद्ध खत्म होने के संकेतों के बाद ईरान का अल्टीमेटम: ‘सात शर्तों के आगे झुको’

विश्व विज्ञान दिवस: वैश्विक चुनौतियों से निपटने और शांति कायम करने में विज्ञान की अहम भूमिका

14 hours ago

विश्व विज्ञान दिवस: वैश्विक चुनौतियों से निपटने और शांति कायम करने में विज्ञान की अहम भ...

बजट सत्र से पहले ओडिशा के विधायकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण, उपराष्ट्रपति करेंगे शुरुआत

14 hours ago

बजट सत्र से पहले ओडिशा के विधायकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण, उपराष्ट्रपति करेंगे शुरुआत

आईएनएस चिल्का में 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड, 3,300 से अधिक प्रशिक्षु होंगे शामिल

13 hours ago

आईएनएस चिल्का में 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड, 3,300 से अधिक प्रशिक्...

विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की बात, यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

12 hours ago

विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की बात, यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

प्रदर्शन

सम्पूर्ण जानकारी
News Punch: Kerala में BJP की  हुंकार | LDF-UDF के खिलाफ सड़कों  पर जनसैलाब | DD News Play video: News Punch: Kerala में BJP की  हुंकार | LDF-UDF के खिलाफ सड़कों  पर जनसैलाब | DD News

09/11/26 | 6:50 pm

News Punch: Kerala में BJP की हुंकार | LDF-UDF के खिलाफ सड़कों पर जनसैलाब | DD News

News Punch LIVE : आखिरकार  झुकी Mann सरकार ! | 22 दिन का  इंतजार खत्म | Bhagwant Mann Play video: News Punch LIVE : आखिरकार  झुकी Mann सरकार ! | 22 दिन का  इंतजार खत्म | Bhagwant Mann

09/11/26 | 6:39 pm

News Punch LIVE : आखिरकार झुकी Mann सरकार ! | 22 दिन का इंतजार खत्म | Bhagwant Mann

Poora Sach: Pok में मुनीर की ‘हिटलर सेना’| Asim Munir | Pakistan Army | POK Protest | DD News Play video: Poora Sach: Pok में मुनीर की ‘हिटलर सेना’| Asim Munir | Pakistan Army | POK Protest | DD News

07/11/26 | 3:12 pm

Poora Sach: Pok में मुनीर की ‘हिटलर सेना’| Asim Munir | Pakistan Army | POK Protest | DD News

Poora Sach : ‘चैलेंज’ देकर फंस गये राहुल! | Rahul Gandhi | Congress | BJP | Indian Politics Play video: Poora Sach : ‘चैलेंज’ देकर फंस गये राहुल! | Rahul Gandhi | Congress | BJP | Indian Politics

07/11/26 | 2:50 pm

Poora Sach : ‘चैलेंज’ देकर फंस गये राहुल! | Rahul Gandhi | Congress | BJP | Indian Politics

डीडी न्यूज़

डाउनलोड मोबाइल ऐप

  • प्ले स्टोर
  • ऐप स्टोर

बारे में

  • हमारे बारे में
  • निर्देशिका
  • आर्काइव
  • नागरिक चार्टर
  • आंतरिक शिकायत समिति

हमारा परिवार

  • प्रसार भारती
  • डीडी इंडिया
  • डीडी नेशनल
  • डीडी भारती
  • डीडी किसान
  • डीडी स्पोर्ट्स
  • पीएमओ
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • प्रेस सूचना ब्यूरो
  • भारत का राष्ट्रीय पोर्टल
  • ऑल इंडिया रेडियो

सामाजिक संपर्क

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • गोपनीयता नीति
  • कॉपीराइट नीति
  • हाइपरलिंकिंग नीति
  • अस्वीकरण
  • मदद
  • वेब सूचना प्रबंधक
  • शी-बॉक्स
कॉपीराइट © 2026 डीडी न्यूज़। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 10th Nov 2026
ऊपर वापस