25/07/24 | 7:03 pm | President Draupadi Murmu

Print

राष्ट्रपति ने केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को पढ़ाया पर्यावरण संरक्षण का पाठ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज गुरुवार को राष्ट्रपति संपदा में स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय विद्यालय की कक्षा नौ के विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया। राष्ट्रपति ने एक शिक्षिका की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों से वैश्विक समस्या ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण को लेकर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि हमें छह ऋतुओं के बारे में पढ़ाया जाता है, लेकिन हम ग्लोबल वार्मिंग के कारण केवल तीन गर्मी, ठंड और वर्षा का ही अनुभव करते हैं। उसमें भी खासकर गर्मी रहती है, उसका कारण ग्लोबल वार्मिंग है।

राष्ट्रपति ने बच्चों को वृक्षारोपण के लिए किया प्रोत्साहित

राष्ट्रपति ने ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के उपायों के बारे में विद्यार्थियों के सुझाव लिये। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों काे जागरूक किया। उन्होंने जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए उन्हें अधिकाधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। हमें पानी की बर्बादी को कम करने और वर्षा जल संचयन के माध्यम से इसे संरक्षित करने के लिए भी कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने पानी के जल संरक्षण पर भी जोर दिया। पानी को बहने से बचाने, जरूरत से ज्यादा पानी की बर्बादी रोकने की बात कही। राष्ट्रपति ने ग्लोबल वार्मिंग के कारणों पर भी चर्चा की और उद्योग लगाने के लिए पेड़ों के अधिक काटे जाने पर चिंता जताई। उन्होंने घरों में एसी के इस्तेमाल को कम करने और जंगल को सुरक्षित रखने की जरूरत पर बल दिया। साथ ही वायु प्रदूषण पर भी चर्चा की और इसे कम करने के उपायों के बारे में बताया।

अपने संवाद की शुरुआत में राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से उनका नाम जाना और भविष्य में वे क्या बनना चाहते हैं, इसको लेकर प्रश्न किये। राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि विद्यार्थी अन्य विषयों के अलावा वैज्ञानिक और डॉक्टर बनने की आकांक्षा रखते हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल ही में शुरू की गई ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के बारे में भी बात की और विद्यार्थियों से अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 25 जुलाई 2022 को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

RELATED ARTICLES

6 hours ago | fake seeds

प्रस्तावित सीड बिल पर किसान संगठनों से शिवराज सिंह चौहान का संवाद, नकली बीजों पर सख्ती

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नई दिल्...

7 hours ago | 'Zero Casualty'

आपदा प्रबंधन में ‘जीरो कैजुअल्टी’ के नए युग में भारत, अमित शाह बोले- आपदा रोधी गांव और शहर बनाना लक्ष्य

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन स...

7 hours ago | BRICS 2026

BRICS 2026: समावेशी वैश्विक व्यवस्था की ओर भारत का बड़ा कदम

चार उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए इस्तेमाल होने वाला एक संक्षिप्त नाम आज चार महाद्वीपों तक फैले ...