छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस के अवसर पर हुआ।
प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शिरकत की और खिलाड़ियों को संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शिरकत की और खिलाड़ियों को संबोधित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव, रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक, खेल प्रेमी और अधिकारी मौजूद रहे।
मेगा फाइनल में करीब 5,000 खिलाड़ी मैदान में उतरे, जिससे यह आयोजन देश के सबसे बड़े स्थानीय खेल आयोजनों में हुआ शामिल
इस महोत्सव में रायपुर लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से हजारों युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। मेगा फाइनल में करीब 5,000 खिलाड़ी मैदान में उतरे, जिससे यह आयोजन देश के सबसे बड़े स्थानीय खेल आयोजनों में शामिल हो गया।
2014 से पहले देश का खेल बजट 12,000 करोड़ रुपए से भी कम था, जो अब बढ़कर 3,000 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में खेल क्षेत्र में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश का खेल बजट 12,000 करोड़ रुपए से भी कम था, जो अब बढ़कर 3,000 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टीओपीएस) के तहत एथलीटों को 25,000 से 50,000 रुपए तक की मासिक वित्तीय सहायता दी जा रही है, जिससे उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और तैयारी में मदद मिल रही है।
2030 में अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स का होगा आयोजन
प्रधानमंत्री ने भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 2030 में अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होगा, जिस पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी। यह युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा अवसर होगा। इसके साथ ही भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भी पूरी तरह प्रयासरत है।
पीएम मोदी ने कहा, “आज मैं देश के हर खिलाड़ी से कहना चाहता हूं कि आप सिर्फ अपनी जीत के लिए नहीं खेल रहे हैं, बल्कि देश के लिए खेल रहे हैं
पीएम मोदी ने कहा, “आज मैं देश के हर खिलाड़ी से कहना चाहता हूं कि आप सिर्फ अपनी जीत के लिए नहीं खेल रहे हैं, बल्कि देश के लिए खेल रहे हैं। आप तिरंगे के मान-सम्मान के लिए खेल रहे हैं।”
मोदी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को खेलों के लिए करें प्रोत्साहित
उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करें और उन्हें खुले मैदानों में खेलने भेजें। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क की मजबूत आधारशिला है। खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। (इनपुट: आईएएनएस)


