प्रतिक्रिया | Friday, February 07, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

रबी सीजन में फसलों की बुआई क्षेत्र बढ़कर 655.88 लाख हेक्टेयर हुई

इस साल रबी फसलों की बुआई क्षेत्र में बढ़ोतरी देखी गई है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा आज सोमवार को जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक रबी फसलों के लिए देश में कुल बुआई क्षेत्र 655.88 लाख हेक्टेयर हो गया है। वहीं पिछले साल रबी फसलों का बुआई क्षेत्र 643.72 लाख हेक्टेयर था।

इस साल गेहूं की बुआई क्षेत्र बढ़कर 324.38 लाख हेक्टेयर हो गई है जो पिछले साल इसी समय में 315.63 लाख हेक्टेयर थी। इससे गेहूं के उत्पादन में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी में हुई बारिश भी इस फसल के लिए फायदेमंद हो सकती है।

वहीं दालों की बुआई क्षेत्र 142.49 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है जो पिछले साल 139.29 लाख हेक्टेयर थी। इससे दालों के उत्पादन में वृद्धि होने की संभावना है जिससे महंगाई को कम करने में मदद मिल सकती है।

इसके अलावा, 55.67 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में श्रीअन्न और मोटे अनाज की बुआई की गई है जबकि तिलहन की बुआई 98.18 लाख हेक्टेयर में हुई है।

वित्त मंत्रालय की मासिक आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि आने वाले महीनों में खाद्य महंगाई में राहत मिल सकती है और अर्थव्यवस्था का विकास आशावादी नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि भारत की खुदरा महंगाई दर दिसंबर में 5.22 प्रतिशत तक गिर गई जो चार महीने का न्यूनतम स्तर है। यह गिरावट मुख्य रूप से सब्जियों, दालों और चीनी की कीमतों में कमी के कारण हुई जिससे परिवारों के बजट को राहत मिली।

आगंतुकों: 16890035
आखरी अपडेट: 6th Feb 2025