20/08/26 | 7:19 pm

Print

भारत-नाइजीरिया के बीच नौसेना उप-समूह की तीसरी बैठक, समुद्री सुरक्षा से प्रशिक्षण तक बढ़ाया नौसैनिक सहयोग

भारत और नाइजीरिया के बीच नौसैनिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण नौसैनिक वार्ता की गई है। भारत-नाइजीरिया नौसेना उप-समूह की यह तीसरी बैठक थी। यह वार्ता 18 अगस्त से शुरू हुई 20 अगस्त तक नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक में दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की गई और भविष्य में सहयोग के नए क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने अब तक हुए द्विपक्षीय नौसैनिक सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग को और व्यापक तथा प्रभावी बनाने के लिए नए अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से प्रशिक्षण, समुद्री सुरक्षा और ऑपरेशनल स्तर पर सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा हुई।

दोनों पक्षों ने इस बात पर जोर दिया कि नियमित संवाद, प्रशिक्षण और परिचालन सहयोग से दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ और पेशेवर तालमेल को और मजबूत किया जा सकता है। बैठक में समुद्री सुरक्षा को सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक के रूप में रेखांकित किया गया। हिंद महासागर क्षेत्र और व्यापक समुद्री क्षेत्र में सुरक्षित एवं स्थिर समुद्री वातावरण सुनिश्चित करने के लिए भारत और नाइजीरिया के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

दोनों देशों ने एक सुरक्षित, संरक्षित और समावेशी समुद्री क्षेत्र के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई। यह सहयोग समुद्री सुरक्षा से जुड़े साझा हितों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ दोनों नौसेनाओं के बीच संस्थागत संबंधों को भी मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भारत और नाइजीरिया के बीच रक्षा संबंधों में नौसैनिक सहयोग एक महत्वपूर्ण आयाम है। इससे पहले भी दोनों देशों के बीच नौसेना स्तर पर बातचीत और सहयोग के लिए संस्थागत तंत्र विकसित किया गया है। इस नौसैनिक वार्ता का आयोजन ऐसे समय हुआ है जब भारत अफ्रीकी देशों के साथ समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग को लगातार मजबूत कर रहा है।

बैठक के परिणामस्वरूप प्रशिक्षण, समुद्री सुरक्षा और परिचालन सहयोग के क्षेत्रों में भारत-नाइजीरिया नौसैनिक संबंधों को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। बैठक की सह-अध्यक्षता भारतीय नौसेना के सहायक नौसेना प्रमुख रियर एडमिरल सचिन आर. सेकेरा और नाइजीरिया के सशस्त्र बल कमान एवं स्टाफ कॉलेज के उप कमांडेंट रियर एडमिरल एंथनी विक्टर कुजो ने की।

RELATED ARTICLES

4 hours ago | India Kenya Defence Relations

भारत-केन्या के नौसैनिक संबंधों में नया अध्याय, पहली स्टाफ वार्ता में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

भारत और केन्या ने पहली बार नौसेना स्टाफ वार्ता (नेवी स्टाफ टॉक्स) आयोजित की। केन्या के शहर मोम्ब...

6 hours ago | India and Mali

भारत और माली ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विश्व कपास दिवस मनाया

संयुक्त राष्ट्र में भारत और माली के स्थायी मिशनों ने विश्व कपास दिवस के अवसर पर 7 अक्टूबर 2026 को न्...