10/02/26 | 2:46 pm

Print

भारत में अमेरिका के राजदूत के वेलकम रिसेप्शन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री, कहा- भारत-अमेरिका साझेदारी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अपने आवास पर एक रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री गोयल ने गोर के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा की।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत में अमेरिकी दूतावास में सर्जियो गोर के वेलकम रिसेप्शन में शामिल होकर बहुत खुशी हुई। मुझे विश्वास है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के साथ भारत-अमेरिका साझेदारी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी।”

इस रिसेप्शन में भारत के दोस्तों, डिप्लोमैटिक समुदाय के सदस्यों, बिजनेस लीडर्स और अमेरिकी साझेदार शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर और पीयूष गोयल के साथ 75 से ज्यादा अन्य राजदूत भी मौजूद थे। सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा, “आज रात भारत के प्यारे दोस्तों, डिप्लोमैटिक कम्युनिटी, बिजनेस लीडर्स और अमेरिका के पार्टनर्स के साथ घर पर एक शानदार रिसेप्शन रखा। हमारे देशों के नए ट्रेड फ्रेमवर्क और गहरे होते रणनीतिक संबंधों के बीच, असली जादू इन व्यक्तिगत पलों में होता है, जहां भरोसा, विचार और साझा भविष्य आकार लेते हैं। भारत और अमेरिका के बीच अनगिनत संभावनाओं के लिए!”

गोर ने रिसेप्शन में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, एस जयशंकर और इसमें शामिल होने वाले 75 से ज्यादा राजदूतों का खास धन्यवाद किया। रिसेप्शन के दौरान अमेरिकी राजदूत गोर ने कहा कि व्हाइट हाउस में ट्रंप सरकार भारत पर ध्यान दे रही है। उन्होंने दोनों देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के लिए पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच मजबूत संबंधों को धन्यवाद दिया।

गोर ने कहा, “मैं यहां एक महीने से थोड़ा ज्यादा समय से हूं और हमने काम शुरू कर दिया है। व्हाइट हाउस भारत पर ध्यान दे रहा है। हमारे राष्ट्रपति भारत पर ध्यान दे रहे हैं, और प्रेसिडेंट ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की दोस्ती की वजह से हम आखिरकार ट्रेड डील कर पाए।”

RELATED ARTICLES

06/09/26 | 1:32 pm | Anak Krakatau Volcano Eruption

ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित

इंडोनेशिया में जकार्ता के पास स्थित सोएकार्नो-हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को रविवार तड़के...

06/09/26 | 11:22 am | Jared Kushner Putin Meeting

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के साथ मॉस्को में...

06/09/26 | 9:25 am | IIT Madras Javier Bettel Visit

लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को पुष्टि की कि लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश और विदेश व्याप...