Print

केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने अमेरिका के गृह मंत्री बर्गम से मुलाकात की

केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने अमेरिका के गृह मंत्री डग बर्गम से मुलाकात की और तेजी से बढ़ रही डिजिटल अर्थव्यवस्था की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की भारत की योजनाओं पर चर्चा की।

मनोहर लाल ने बुधवार को ह्यूस्टन में ऊर्जा प्रचुरता पर G-20 मंत्रिस्तरीय बैठक से इतर बर्गम से मुलाकात की। उन्होंने गुरुवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ह्यूस्टन में कल ऊर्जा प्रचुरता पर G-20 मंत्रिस्तरीय बैठक के इतर अमेरिकी गृह मंत्री डग बर्गम के साथ एक सार्थक और व्यावहारिक बातचीत हुई।”

उन्होंने कहा, “हमने लचीले ऊर्जा बुनियादी ढांचे और आपूर्ति शृंखलाओं, बिजली क्षेत्र के परिवर्तन तथा तेजी से विस्तार कर रही अपनी डिजिटल अर्थव्यवस्था की ऊर्जा संबंधी बढ़ती मांगों को पूरा करने की भारत की योजनाओं सहित पारस्परिक हित के क्षेत्रों पर चर्चा की।” (भाषा)

RELATED ARTICLES

4 hours ago | India Kenya Defence Relations

भारत-केन्या के नौसैनिक संबंधों में नया अध्याय, पहली स्टाफ वार्ता में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

भारत और केन्या ने पहली बार नौसेना स्टाफ वार्ता (नेवी स्टाफ टॉक्स) आयोजित की। केन्या के शहर मोम्ब...

7 hours ago | India and Mali

भारत और माली ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विश्व कपास दिवस मनाया

संयुक्त राष्ट्र में भारत और माली के स्थायी मिशनों ने विश्व कपास दिवस के अवसर पर 7 अक्टूबर 2026 को न्...