Print

केन्द्रीय वस्त्र मंत्री ने 71वें भारत अंतर्राष्ट्रीय परिधान मेले का किया उद्घाटन

केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने आज मंगलवार को यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर नई दिल्ली में 71वें भारत अंतरराष्ट्रीय परिधान मेले (आईआईजीएफ) का उद्घाटन किया। अपने उद्घाटन भाषण में केन्द्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि आईआईजीएफ सूक्ष्म, लघु और मध्यम निर्यातकों के लिए एक अभिनव विपणन मंच प्रदान करता है, जो भारत के नवीनतम रुझानों और विविध पेशकशों को दुनिया के बाकी हिस्सों के सामने प्रदर्शित करता है।

जीरो इफेक्ट,जीरो डिफेक्ट वाली इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण जरूरी

इस मौके पर अपने संबोधन में गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के “मेक इन इंडिया” के विजन को साकार करने के लिए विश्वस्तरीय विनिर्माण सुविधाओं का विकास करना आवश्यक है, जिसमें मूल्य श्रृंखला के प्रत्येक स्तर पर “ज़ीरो इफेक्ट: ज़ीरो डिफेक्ट” हो। उन्होंने घरेलू विनिर्माण को बढ़ाने के लिए ‘हब और स्पोक’ मॉडल को अपनाने का आह्वान किया, उद्योग सहयोग को प्रोत्साहित किया और भारतीय ब्रांडों की स्थापना के महत्व को दर्शाता है। मंत्रालय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मानकीकृत पार्क बनाने के लिए एकीकृत वस्त्र पार्क (एसआईटीपी) योजना को पुनर्जीवित करने के लिए भी तैयार है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि, “आज, भारत 7.2 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और 2027-28 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है।” विकासोन्मुखी राजनीतिक प्रतिष्ठान के साथ सकारात्मक घरेलू दृष्टिकोण के बल पर भारत में व्यापार के लिए अनुकूल इको-सिस्टम उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा अवसंरचना क्षेत्र को बढ़ाने और व्यापार सुगमता के लिए कई उपाय किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | CBDC DBT

शिवराज सिंह चौहान और प्रल्हाद जोशी आज पंजाब-हरियाणा दौरे पर, CBDC आधारित DBT की करेंगे शुरुआत

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय शिक्षा, ...

2 hours ago | AI Legal Search

अर्जुन राम मेघवाल ने लॉन्च किया पुनर्गठित ‘इंडिया कोड पोर्टल’, कानूनों तक पहुंच होगी आसान

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने 13 अगस्त 2026 को नई दिल्...