19/07/24 | 4:15 pm

Print

यूपीएससी ने पूजा खेडकर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की, जारी किया कारण बताओ नोटिस

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शु्क्रवार को एक बयान में कहा कि आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 की अनंतिम रूप से अनुशंसित उम्मीदवार पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर के खराब आचरण की विस्तृत और गहन जांच की है। इस जांच से पता चला है कि उन्होंने अपना नाम, अपने पिता और माता का नाम, अपनी तस्वीर/हस्ताक्षर, अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर अपनी फर्जी पहचान बनाकर परीक्षा नियमों के तहत प्रदत्त सीमा से अधिक प्रयास किए।

बयान में यूपीएससी ने कहा कि आयोग ने पुलिस अधिकारियों के पास एफआईआर दर्ज करके आपराधिक अभियोजन सहित उनके खिलाफ विभिन्न तरह की कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल सेवा परीक्षा-2022 के नियमों के अनुसार, आयोग (UPSC) ने कारण बताओ नोटिस जारी कर पूजा खेडकर से जवाब मांगा है।

बयान में यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अपने संवैधानिक दायित्वों को पूरा करने में, यूपीएससी अपने संवैधानिक जनादेश का कड़ाई से पालन करता है, और बिना किसी समझौते के सभी परीक्षाओं सहित अपनी सभी प्रक्रियाओं का संचालन करता है। यूपीएससी ने नियमों के अत्यंत निष्पक्षता और सख्त पालन के साथ अपनी सभी परीक्षा प्रक्रियाओं की पवित्रता और अखंडता सुनिश्चित की है। यूपीएससी ने जनता, विशेषकर उम्मीदवारों से बहुत उच्च स्तर का विश्वास और विश्वसनीयता अर्जित की है। आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट रूप से प्रतिबद्ध है कि विश्वास और विश्वसनीयता का ऐसा उच्च स्तर बरकरार रहे और उसमें कोई समझौता न हो।

RELATED ARTICLES

19 mins ago | India T20 World Cup 2026 captain Suryakumar Yadav

टी20 विश्व कप जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा लक्ष्य, 2028 ओलंपिक गोल्ड पर नजर

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने अगले बड़े लक्ष्य स्पष...

44 mins ago | America

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार, वैश्विक बाजारों में हलचल

ईरान से जुड़े संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आपूर्ति बाधित होने और वैश्विक बाजारो...