अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप का ताबड़तोड़ प्रचार चल रहा है। ऐसे में अमेरिका में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच प्रेसिडेंशियल डिबेट आज (मंगलवार) है। दोनों नेता राष्ट्र के सामने अपने विचार रखेंगे। इसके लिए मंच तैयार है। यह बहस ही दोनों में से किसी एक के व्हाइट हाउस जाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। 

पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव

दरअसल, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर को है। इस प्रेसिडेंशियल डिबेट पर सारी दुनिया की नजर टिकी हुई है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले उम्मीदवारों के बीच अहम मुद्दों पर होने वाली इस बहस से मतदाता अपनी राय बनाते हैं। इस बहस को भारत के समय के हिसाब से बुधवार सुबह सात से आठ बजे (संयुक्त राज्य अमेरिका के हिसाब से मंगलवार रात नौ बजे) देखा जा सकेगा।

इससे पहले 28 जून को पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई थी। इसमें मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आमने-सामने थे। ट्रंप को डिबेट का विनर घोषित किया गया। तब से काफी चीजें बदल चुकी हैं। ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ। वह बाल-बाल बचे। इसके बाद बढ़ती उम्र और बिगड़ती तबीयत का हवाला देते हुए बाइडेन ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। फिर डेमोक्रेटिक पार्टी ने कमला हैरिस का नाम आगे बढ़ाया। वह ट्रंप को टक्कर देती दिख रही हैं।

RELATED ARTICLES

21/04/26 | 10:30 pm | Bulgaria election results 2026

बुल्गारिया चुनाव में रूमेन रादेव की बड़ी जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई

बुल्गारिया के संसदीय चुनाव में रूमेन रादेव की अगुवाई वाली ‘प्रोग्रेसिव बुल्गारिया’ गठबंधन ने...

21/04/26 | 10:07 pm | India Indonesia naval cooperation

आईओएस सागर पहल के तहत जकार्ता पहुंची आईएनएस सुनयना, भारत-इंडोनेशिया समुद्री सहयोग को मिला बल

भारतीय नौसेना का ऑफशोर पेट्रोलिंग पोत आईएनएस सुनयना 21 अप्रैल 2026 को जकार्ता पहुंचा। यह तैनाती आई...