व्यापार जगत से जुड़ी तमाम ख़बरें-
– आर्थिक सुधारों का सबसे बड़ा कदम सितंबर में कारपोरेट टैक्स में कमी के रूप में देखा गया। मेक इन इंडिया को बढावा देने के लिए 1 अक्टूबर के बाद मैनुफैक्चरिंग में आने वाली कंपनियों को 15 फीसदी का टैक्स चुकाना होगा।
– शेयर बाज़ार की चाल इस हफ्ते आर्थिक आंकड़ों और घरेलू और विदेशी निवेशकों के रुख पर निर्भर करेगी। 1 जनवरी से ऑटो कंपनियां अपनी बिक्री के आंकड़े जारी करेंगी। 31 दिसंबर को बुनियादी ढांचे में वृद्धि के आंकड़े जारी होंगे। दिसंबर के मार्किट मैनुफैक्चरिंग इंडेक्स यानी कितने नए आर्डर्स जारी हुए इसका आंकड़ा 2 जनवरी को जारी होगा। चीन,अमेरिका और यूरोप में आर्थिक आंकड़ों पर भी होगी बाज़ार की नज़र।


