06/08/24 | 11:20 pm

Print

विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर को हराकर फाइनल में पहुंची

भारत की स्टार भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। विनेश ने 50 किग्रा. फ्रीस्टाइल रेसलिंग के सेमीफाइनल में क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेज को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

इससे पहले मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विनेश फोगाट ने यूक्रेन की उकसाना लिवाच को 7-5 से हराया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विनेश ने पहले पीरियड में 2-0 की बढ़त ले ली। दूसरे पीरियड में लिवाच ने वापसी की लेकिन विनेश ने उनकी चुनौती को रोक दिया। यूक्रेनी पहलवान को पछाड़ कर विनेश ने 7-5 से जीत दर्ज की थी।

सेमीफाइनल में जीत के साथ ही विनेश का सिल्वर मेडल पक्का हो गया है। इस तरह विनेश ओलंपिक में मेडल जीतने वाली दूसरी महिला रेसलर बन गई हैं। इससे पहले महिला रेसलिंग में भारत के लिए साक्षी मलिक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

अगर फाइनल में विनेश जीत हासिल करने में कामयाब होती हैं तो वह ओलंपिक के इतिहास में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला रेसलर ही नहीं पहली भारतीय महिला एथलीट बन जाएंगी। 

RELATED ARTICLES

09/03/26 | 11:47 am | India T20 World Cup 2026 captain Suryakumar Yadav

टी20 विश्व कप जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा लक्ष्य, 2028 ओलंपिक गोल्ड पर नजर

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने अगले बड़े लक्ष्य स्पष...

09/03/26 | 9:30 am | India T20 World Cup 2026 victory

टी20 वर्ल्ड कप जीत पर पीएम मोदी का संदेश, बोले—दृढ़ संकल्प और धैर्य से मिलती है सफलता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद देशव...