23/03/26 | 6:25 pm

Print

विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता

विश्व क्षय रोग दिवस 2026 के अवसर पर 24 मार्च को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा करेंगे।

इस वर्ष विश्व टीबी दिवस की थीम “Yes! We Can End TB!” (हाँ, हम टीबी का अंत कर सकते हैं) रखी गई है। यह थीम टीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक संकल्प, साझेदारी और व्यापक जनभागीदारी के महत्व को दर्शाती है। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के तहत देश में टीबी समाप्ति की दिशा में हुई प्रगति, नई रणनीतियों और सामुदायिक सहयोग को रेखांकित करना है।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री “टीबी मुक्त भारत अभियान – 100 दिन अभियान” की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही टीबी मुक्त भारत ऐप और टीबी मुक्त अर्बन वार्ड पहल भी लॉन्च की जाएगी। इन पहलों का उद्देश्य टीबी से अधिक प्रभावित क्षेत्रों में रोगियों की समय पर पहचान बढ़ाना, उपचार का बेहतर पालन सुनिश्चित करना और अंतिम स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत बनाना है।

सरकार के अनुसार ये पहलें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “टीबी मुक्त भारत” के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी। प्रधानमंत्री समय-समय पर इस बात पर जोर देते रहे हैं कि जनभागीदारी, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और तकनीक के प्रभावी उपयोग से देश टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल कर सकता है।

राष्ट्रीय कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव सहित केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी, सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, विकास साझेदार, स्वास्थ्यकर्मी और सामुदायिक प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
विश्व टीबी दिवस का यह आयोजन भारत की उस प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है जिसके तहत देश सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के अनुरूप वैश्विक समयसीमा से पहले ही टीबी को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त करने के लिए प्रयास तेज कर रहा है। इस अवसर पर बहु-क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और वैज्ञानिक तथा साक्ष्य-आधारित रणनीतियों को अपनाने के संकल्प को भी दोहराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

24 seconds ago | Fluoride Exposure

फ्लोरोसिस के खिलाफ रणनीति मजबूत करने जुटे विशेषज्ञ, अनुसंधान और नवाचार पर फोकस

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय फ्लोरोसिस दिवस के अवसर पर फ्लोरोस...

47 mins ago | Prime Minister Narendra Modi

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को देशभर के प्रमुख किसान संगठनों के नेताओं के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 सितंबर को अपरान्ह 4 बजे कृषि भवन, नई दिल्ली में देशभर के...