महिला प्रीमियर लीग का फाइनल आज (रविवार) दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। आरसीबी पहली बार इस लीग का खिताबी मैच खेलती नजर आएगी जबकि दिल्ली पिछले सीजन में उपविजेता रह चुकी है।
खिताबी मुकाबले के लिए दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम ने शु्क्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में पांच रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दिल्ली इस सीजन में एक बार फिर अंक तालिका में शीर्ष पर रही और प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी।
दिल्ली ने इस मैदान पर कुल चार मुकाबले खेले हैं। इनमें तीन मैचों में टीम को घरेलू कंडीशंस का फायदा हुआ है। टीम ने तीन मुकाबले अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है जबकि एक मैच में यूपी के हाथों टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। वहीं, आरसीबी को इस मैदान पर चार मैचों में सिर्फ दो बार जीत मिली है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवनः
स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी मोलिनेक्स, एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर और रेणुका ठाकुर सिंह
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवनः
मेग लेनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रॉड्रिग्स, मेरिजन कैप, जेस जोनासन, अंरूधति रेड्डी, राधा यादव, एम. मणि, तानिया भाटिया (विकेटकीपर) और शिखा पांडे


