प्रतिक्रिया | Saturday, November 15, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

05/01/24 | 3:14 pm

printer

अरब सागर में लाइबेरियाई जहाज के हाईजैक की कोशिश, भारतीय नौसेना ने दिया जवाब

अरब सागर में नौसेना ने एक बार फिर खुद को साबित किया। दरअसल, सोमालिया के पास लाइबेरिया ध्वज वाले व्यापारिक जहाज एमवी लीला को हाइजैक करने का प्रयास किया गया है, लेकिन भारतीय नौसेना के माकूल जवाब के बाद यह घटना होने से बच गई है। नौसेना ने जहाज की सहायता के लिए आईएनएस चेन्नई को मौके पर भेजा है।

संदेश मिलने के बाद भारतीय नौसेना हुई सक्रिय
दरअसल, लाइबेरिया ध्वज वाले व्यापारिक जहाज एमवी लीला ने 04 जनवरी की शाम को लगभग पांच से छह अज्ञात सशस्त्र कर्मियों के सवार होने का संकेत दिया था। जहाज के चालक दल की ओर से यूनाइटेड किंगडम समुद्री व्यापार संचालन (यूकेएमटीओ) पोर्टल पर संदेश मिलने के बाद भारतीय नौसेना सक्रिय हुई। यूकेएमटीओ व्यापारिक जहाजों के लिए संपर्क और क्षेत्र में सैन्य बलों के साथ संपर्क के प्राथमिक बिंदु के रूप में कार्य करता है।

https://x.com/indiannavy/status/1743172278387360169?s=20

नौसेना ने तुरंत INS चेन्नई को मौके पर भेजा
सोमालिया के पास व्यापारिक जहाज एमवी लीला का अपहरण होने के संकेत मिलने के बाद भारतीय नौसेना के मिशन में तैनात प्लेटफार्मों ने अरब सागर में इस समुद्री घटना पर तेजी से प्रतिक्रिया दी। भारतीय नौसेना ने तत्काल एक समुद्री गश्ती विमान (एमपीए) लॉन्च किया और जहाज की सहायता के लिए आईएनएस चेन्नई को मौके पर भेजने के लिए डायवर्ट कर दिया है। विमान ने आज सुबह जहाज के ऊपर से उड़ान भरी और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जहाज के साथ संपर्क स्थापित किया।

 भारतीय नौसेना अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और मित्रवत देशों के साथ
नौसेना के कमांडर विवेक मधवाल के मुताबिक नौसेना के विमान समुद्री गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और आईएनएस चेन्नई लाइबेरियाई जहाज को सहायता देने के लिए पहुंच रहा है। पूरे क्षेत्र में अन्य एजेंसियों और बहुराष्ट्रीय बल के समन्वय से समग्र स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। भारतीय नौसेना अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और मित्रवत देशों के साथ क्षेत्र में व्यापारिक जहाजरानी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आगंतुकों: 54414005
आखरी अपडेट: 15th Nov 2025