09/02/24 | 11:41 am

Print

आज अमावस्या का चांद होगा ‘सुपर न्यू मून’, खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए बड़ा दिन 

खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए माघ कृष्ण अमावस्या पर शुक्रवार, 09 फरवरी की शाम आसमान में एक रोमांचक घटना होने जा रही है। दरअसल, इस दौरान अमावस्या का चांद सुपर न्यू मून होगा। सुपर न्यू मून नाम आते ही हमारे मन में कल्पना होती है कि चंद्रमा अन्य दिनों के मुकाबले बड़ा और चमकदार दिखाई देगा, लेकिन अगर कहा जाए कि शुक्रवार को सुपर न्यू मून है और वह दिखेगा नहीं तो यह अनेक लोगों के लिए नई बात हो सकती है।

चंद्रमा होगा पृथ्वी के सबसे करीब 

जी हां, इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब तो होगा, लेकिन वह दिखाई नहीं देगा। यह बात नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने गुरुवार को कही। सारिका ने विद्या विज्ञान कार्यक्रम में बताया कि शुक्रवार शाम आसमान में सुपर न्यू मून की घटना होने जा रही है। इसमें चंद्रमा पृथ्वी के पास आकर मात्र तीन लाख 58 हजार 304 किलोमीटर दूरी पर होगा, लेकिन अमावस्या की स्थिति होने के कारण यह दिनभर चमकदार सूर्य के साथ रहेगा इसलिए रात होने पर चंद्रमा पास होकर भी नहीं दिखेगा। 

एक अंडाकार पथ पर पृथ्वी की परिक्रमा करता है चंद्रमा

चंद्रमा एक अंडाकार पथ पर पृथ्वी की परिक्रमा करता है, इसलिए चंद्र माह के दौरान पृथ्वी से इसकी दूरी बदलती रहती है। पृथ्वी के निकटतम बिंदु को पेरिजी कहा जाता है और सबसे दूर के बिंदु को अपोजी कहा जाता है। 

पूर्णिमा पर होता है 'सुपर फुल मून' 

सारिका ने बताया कि किसी पूर्णिमा पर चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है तो इसे सुपर फुल मून कहा जाता है। यह माइक्रोमून की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत चमकीला दिखता है, लेकिन किसी अमावस्या पर चंद्रमा जब पृथ्वी के निकटतम बिंदु के पास होता है तो इसे सुपर न्यू मून के रूप में जाना जाता है। 

अमावस्या पर चंद्रमा रात में नहीं, दिन भर सूर्य के साथ रहता है

आज शुक्रवार, 09 फरवरी को सुपर न्यू मून होने जा रहा है। यह खाली आंखों से दिखाई नहीं देता है। दिन के आकाश में चमकते सूर्य के साथ सहयात्री के रूप में चलते हुए आप काले सुपर न्यू मून को महसूस कीजिए और याद रखिए कि अमावस्या पर चंद्रमा रात में नहीं, दिन भर सूर्य के साथ रहता है।

(इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

6 hours ago | fake seeds

प्रस्तावित सीड बिल पर किसान संगठनों से शिवराज सिंह चौहान का संवाद, नकली बीजों पर सख्ती

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नई दिल्...

6 hours ago | 'Zero Casualty'

आपदा प्रबंधन में ‘जीरो कैजुअल्टी’ के नए युग में भारत, अमित शाह बोले- आपदा रोधी गांव और शहर बनाना लक्ष्य

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन स...

7 hours ago | BRICS 2026

BRICS 2026: समावेशी वैश्विक व्यवस्था की ओर भारत का बड़ा कदम

चार उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए इस्तेमाल होने वाला एक संक्षिप्त नाम आज चार महाद्वीपों तक फैले ...