29/12/23 | 9:39 pm

Print

आतंकी हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की तैयारी में भारत, पाकिस्तान सरकार को भेजे दस्तावेज

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को भारत सरकार ने पाकिस्तान से प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है। हाफिज सईद भारत में कई मामलों में वांटेड है, संयुक्त राष्ट्र ने भी उसे आतंकी घोषित कर रखा है। भारत ने हाफिज सईद को सौंपने की पाकिस्तान सरकार से मांग की है ताकि भारत में उस पर मुकदमा चलाया जा सके, भारत ने इस संबंध में उचित दस्तावेज भी पाकिस्तान को सौंपे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेसवार्ता में कहा कि “हाफिज सईद भारत में कई मामलों में वांटेड है। वह संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी भी है। इस संबंध में, एक विशेष मामले में हमने मुकदमे का सामना करने के लिए उसे भारत में प्रत्यर्पित करने के लिए प्रासंगिक सहायक दस्तावेजों के साथ पाकिस्तान सरकार से अनुरोध किया है।”

अरिंदम बागची ने हाफिज सईद के करीबियों के चुनाव लड़ने पर कहा कि “ऐसे लोगों का राजनीति में आना कोई नई बात नहीं है यह उनकी राजनीति का हिस्सा बन चुका है। हम किसी देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं लेकिन इस मुद्दे से देश की सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। हम इस तरह के डेवलपमेंट को मॉनिटर करना जारी रखेंगे, जिससे हमारी सुरक्षा पर प्रभाव पड़ता हो।”

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Buddha Purnima

बुद्ध पूर्णिमा: शांति, करुणा और आत्मज्ञान का पावन संदेश

बुद्ध पूर्णिमा का पर्व भारत सहित संपूर्ण विश्व में श्रद्धा, शांति और आध्यात्मिक जागरण के प्रती...