11/03/24 | 2:32 pm

Print

कोयला क्षेत्र ने पिछले 10 वर्षों में पैदा किए रोजगार के भरपूर अवसर

भारत का कोयला क्षेत्र देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ रोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़े बताते हैं कि भारत सरकार के कोयला उत्पादक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) विशेष रूप से कोल इंडिया लिमिटेड और एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने सामूहिक रूप से 369,053 व्यक्तियों को रोजगार दिया, जिनमें 128,236 संविदा कर्मचारी शामिल हैं।

कोयला मंत्रालय के अनुसार चालू वित्त वर्ष में 6 मार्च तक देश का कोयला उत्पादन 900 मिलियन टन तक पहुंच गया। इसके आधार पर चालू वित्त वर्ष में 1 बिलियन टन कोयला उत्पादन होने का अनुमान है। 

हाल के वर्षों में कोल इंडिया लिमिटेड और इसकी सहायक कंपनियों द्वारा 2014 से फरवरी 2024 तक व्यापक भर्ती मुहिम चलाकर अपने कार्यबल में 59,681 कर्मियों को जोड़ा गया। इसी प्रकार, एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने इसी अवधि के दौरान 4,265 व्यक्तियों की भर्ती की है। 

कोल इंडिया लिमिटेड और इसकी सहायक कंपनियों द्वारा मिशन मोड भर्ती पहल के तहत 5,711 व्यक्तियों को भर्ती करने के साथ चालू वित्तीय वर्ष में भर्ती प्रयासों में और तेजी देखने को मिली है। समवर्ती रूप से, एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने इसी अवधि के दौरान 661 कर्मियों की भर्ती की है, जो रोजगार की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक सक्रिय दृष्टिकोण को दर्शाता है।
 

RELATED ARTICLES

2 hours ago

पीएम मोदी सेमीकॉन इंडिया 2026 का करेंगे उद्घाटन, 52 देशों की 600 से अधिक कंपनियां और प्रतिनिधि भाग लेंगे

पीएम मोदी सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर प...

3 hours ago

पीएम मेमेंटोज की ई-नीलामी के 8वें संस्करण की शुरुआत की, दो युद्धपोत के मॉडल समेत 1,500 स्मृति चिह्न शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किये गए भगवान राम के प्रतीक चिह्न, राधा-कृष्ण की सोने की परत व...