02/11/23 | 8:46 am

Print

क्रिकेट विश्वकप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रन से हराया, केशव महाराज ने झटके चार विकेट

क्रिकेट विश्वकप 2023 में बुधवार को खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रन के विशाल अंतर से हरा दिया है। इस जीत के साथ अपने नेट रनरेट को और बेहतर करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में 358 रन के पहाड़ से मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 167 रन पर ही सिमट गई। न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप दिखे। कॉनवे 2 रन, विल यांग ने 33 रन, रचिन रविंद्र 9, डेरिल मिचेश 24 और कप्तान टॉम लैथम ने 4 रन बनाया। टीम के लिए युवा बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ही संघर्ष करते दिखे। फिलिप्स ने सर्वाधिक 60 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने चार विकेट और मार्को यानसेन ने तीन विकेट झटके। जबकि गेराल्ड कोएट्जी को दो और कगिसो रबाडा को एक सफलता मिली।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 357 रन का स्कोर खड़ा किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने शानदार शतक लगाया। डिकॉक ने 116 गेंदों पर 114 रन बनाए। वहीं उनका सबसे बेहतर साथ रासी वान डर डुसेन ने निभाया और उन्होंने भी 133 रन की शानदार पारी खेली। डेविड मिलर ने 30 गेंदों में ताबड़तोड़ 53 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने दो विकेट झटके, जबकि ट्रेंट बोल्ड और जिमी नीशम को एक-एक सफलता मिली।

RELATED ARTICLES

9 hours ago | Asian Games 2026

जापान में मनसुख मांडविया ने किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान के नागोया में 'संडे ऑन साइकिल' अभियान ...

19/09/26 | 4:05 pm | 20th Asian Games

Asian Games 2026: आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ एशियाई खेलों का आगाज

20वें एशियाई खेलों का शनिवार को जापान के आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-...