प्रतिक्रिया | Saturday, July 27, 2024

25/01/24 | 11:00 am

‘गणतंत्र दिवस’ पर दिल्‍ली मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे होगी शुरू  

26 जनवरी (शुक्रवार) को 'गणतंत्र दिवस' पर दिल्‍ली मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे शुरू होगी। गणतंत्र दिवस समारोह देखने के लिए जनता को कर्तव्य पथ तक पहुंचने की सुविधा प्रदान करने के लिए दिल्ली मेट्रो अपनी सभी लाइनों पर सुबह 4:00 बजे अपनी सेवाएं शुरू करेगी।

ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर होंगी उपलब्ध 

ट्रेन सेवाएं सुबह 06:00 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी और उसके बाद, शेष दिन के लिए नियमित समय पर उपलब्‍ध रहेगी। 

https://x.com/OfficialDMRC/status/1750104981448098277?s=20

गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए मिलेंगे कूपन 

जिन लोगों के पास गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए वास्तविक ई-निमंत्रण कार्ड/ई-टिकट होंगे, उन्हें वैध सरकारी दस्तावेज प्रस्तुत करने पर कूपन जारी किए जाएंगे। 

यहां मान्य होंगे ये कूपन

स्टेशनों पर जारी कूपन केवल कर्तव्य पथ तक पहुंचने के लिए केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने के लिए मान्य होगा। वही कूपन केवल इन दो स्टेशनों से वापसी यात्रा करने के लिए मान्य होगा। इन कूपनों (टिकटों) की लागत की प्रतिपूर्ति रक्षा मंत्रालय द्वारा डीएमआरसी को की जाएगी।

डीएमआरसी ने एनक्लोजर 1 से 9 और वी-1 से वी-2 वाले निमंत्रण पत्र या ई-टिकट वाले यात्रियों को उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन से निकलने की सलाह दी है। एनक्लोजर 10 से 24 और वी एन को केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से निकलने का परामर्श दिया गया है।

ट्रेनों के अंदर की जाएगी घोषणाएं 

इसके अलावा यात्रियों को इसके बारे में सूचित करने के लिए ट्रेनों के अंदर नियमित घोषणाएं भी की जाएंगी ताकि वे आसानी से पहुंचने के लिए निर्धारित स्टेशनों पर उतरें।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 5520843
आखरी अपडेट: 26th Jul 2024