29/12/23 | 7:52 pm

Print

चीन ने नौसेना कमांडर दोंग जून को बनाया नया रक्षा मंत्री

चीन ने शुक्रवार को ली शांगफू की जगह डोंग जून को अपना नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया। अगस्त से ली शांगफू अचानक लापता हो गए थे, जिसके बाद चीन ने उन्हें बिना किसी स्पष्टीकरण के पद से हटा दिया था। ऐसे में आज भी ली शांगफू के लापता होने को लेकर कई तरफ के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है।

नवनियुक्त 62 वर्षीय रक्षा मंत्री डोंग जून पहले पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के नौसेना प्रमुख थे। इससे पहले उन्होंने उत्तरी समुद्री बेड़े, पूर्वी समुद्री बेड़े के साथ-साथ दक्षिणी कमांड थिएटर सहित पीएलए के सभी प्रमुख डिवीजनों में काम किया है। 

ली शांगफू से पहले विदेश मंत्री छिन कांग को भी बिना कारण बताए उनके पद से हटा दिया गया था। छिन कांग के स्थान पर वांग यी को विदेश मंत्री नियुक्त किया गया था। इस साल के शुरुआत में वांग यी ने छिन कांग का स्थान लिया था।

RELATED ARTICLES

10 hours ago | Agriculture and MSME Collaboration

सूरजकुंड में भारत-अफ्रीका साझेदारी को नई दिशा, आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कहा कि सांस्कृतिक रूप से समृद्ध सूरजकुंड ...

13/02/26 | 5:16 pm | Bangladesh

पीएम मोदी ने तारिक रहमान को चुनाव में जीत की दी बधाई, भारत-बांग्लादेश की खुशहाली की जताई प्रतिबद्धता

बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के सामने आए परिणामों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी...