प्रतिक्रिया | Sunday, May 04, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

16/11/23 | 4:26 pm

printer

जनऔषधि केंद्र का दिल्ली के ट्रेड फेयर में स्टॉल, सस्ती दवाओं की जानकारी देना उद्देश्य

देशभर में सस्ती और उच्च गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा प्रधान मंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना शुरू की गई थी। 14 से 27 नवंबर तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले 42वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) भी भाग ले रही है। 

व्यापार मेले का हिस्सा बनते हुए भारतीय जनऔषधि परियोजना द्वारा हॉल नंबर 5 (स्टॉल नंबर 8बी) में एक प्रदर्शन स्टॉल लगाया गया है, जहां आम जनता को इस परियोजना की विशेषताओं से अवगत कराया जा रहा है। स्टॉल के माध्यम से आम जनता को जन औषधि की सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।

सभी को सस्ती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा प्रधान मंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत, जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए हजारों आउटलेट खोले गए हैं जिन्हें जनऔषधि केंद्र के रूप में जाना जाता है।

रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अनुसार इस वर्ष 31 अक्टूबर तक देशभर में 9998 जनऔषधि केंद्र कार्यरत हैं। पीएमबीजेपी के उत्पादों में 1965 दवाएं और 293 सर्जिकल उपकरण शामिल हैं जो खुदरा दुकानों पर ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50% से 90% सस्ते में बेचे जाते हैं।

आगंतुकों: 25352592
आखरी अपडेट: 4th May 2025