01/01/24 | 3:52 pm

Print

जन मन सर्वेक्षण में भाग लें, भारत की प्रगति पर अपने विचार मेरे साथ साझा करें: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नागरिकों से ‘जन-मन सर्वे’ में भाग लेने और पिछले 10 वर्षों में भारत द्वारा हासिल की गई प्रगति पर अपने विचार साझा करने का आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट में कहा, “पिछले 10 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में भारत द्वारा अर्जित की गई प्रगति के बारे में आप क्या सोचते हैं? नमो ऐप पर जन मन सर्वेक्षण के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया सीधे मेरे साथ साझा करें!”

https://x.com/narendramodi/status/1741730650393395241?s=20

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने 19 दिसंबर को अपनी सरकार और स्थानीय प्रतिनिधियों के प्रदर्शन पर व्यापक सवालों के साथ नमो ऐप पर ‘जन-मन सर्वे’ की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य सरकार के 10 सालों के कामों पर जनता से फीडबैक लेना है।

RELATED ARTICLES

46 mins ago | AI infrastructure

डेटा सेंटर से एआई तक, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहा भारत

भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए डेटा सेंटर अब एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा बन...

2 hours ago | Amit Shah Hindi Diwas 2026

हिंदी दिवस पर अमित शाह का संदेश- भाषाएं अनेक रहें, लेकिन भारत की आवाज एक रहनी चाहिए

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मुंबई में हिंदी दिवस 2026 एवं छठे अखिल भारत...