05/01/24 | 8:44 pm

Print

टी20 विश्व कप 2024 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, नौ जून को होगा भारत-पाकिस्तान मैच

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने शुक्रवार को टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट 1-29 जून के बीच होगा। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 55 मैच खेले जाने हैं, जो वेस्टइंडीज और यूएसए के कुल 9 मैदानों पर आयोजित होंगे। पहला मैच एक जून को कनाडा और अमेरिका के बीच होगा। वहीं, फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस के मैदान पर खेला जाएगा। 

भारत का पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा। वहीं, भारत पाकिस्तान मैच नौ जून को खेला जाएगा। भारत का तीसरा मैच 12 जून को अमेरिका और चौथा मैच 15 जून को कनाडा के साथ होगा। वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें भाग लेंगी। 

सभी 20 टीमों को पांच-पांच टीम के चार ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, अमेरिका को रखा गया है। ग्रुप बी में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान ग्रुप सी में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी और ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल को रखा गया है।

टी20 वर्ल्ड कप का लीग स्टेज 1-18 जून के बीच खेला जाएगा। हर ग्रुप की टीमें आपस में एक-एक मैच खेलेंगी। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें अगले चरण में जगह बनाएंगी। इसके बाद सुपर-8 के मुकाबले होंगे जो कि 19-24 जून के बीच खेले जाएंगे। इसमें कुल आठ टीमें आपस में एक-एक मैच खेलेंगी। यहां से शीर्ष चार टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी। नॉकआउट स्टेज में पहला सेमीफाइनल 26 जून और दूसरा सेमीफाइनल मैच 27 जून को होगा। इसके बाद दोनों सेमीफाइनल के विजेताओं के बीच 29 जून को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES

21/04/26 | 5:14 pm

ICC टी20 रैंकिंग में शेफाली वर्मा की दो पायदान छलांग , हरमनप्रीत को भी पहुंचा फायदा

आईसीसी की ताजा महिला टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में शेफाली वर्मा ने दो पायदान की छलांग लगाई है। वहीं...

21/04/26 | 9:36 am | big victory

मुंबई इंडियंस की धमाकेदार वापसी, गुजरात टाइटंस को 99 रन से रौंदा

मुंबई इंडियंस (एमआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में हार के सिलसिले को आखिरकार तोड़ दिया है...

20/04/26 | 9:58 am | IPL 2026 PBKS vs LSG

पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत, लखनऊ को 54 रन से हराया

आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में रविवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ ...