21/12/23 | 10:23 am

Print

तमिलनाडु-केरल में आज भी बारिश,पहाड़ों पर बर्फबारी से समूचे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का असर जारी

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड का असर बढ़ गया है। बर्फीली हवाओं के चलते दिल्ली-एनसीआर समेत कई पंजाब,हरियाणा, यूपी और कई राज्यों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। राजधानी दिल्ली में बुधवार को भी हवा की रफ्तार तेज रही । इसके चलते दिनभर ठिठुरन बनी रही।
गुरुवार की सुबह 5 बजे दिल्ली का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में गलन और ठंड बढ़ा दिया है। बुधवार को जम्मू में 6.4 डिग्री, मसूरी में 6.8 डिग्री और शिमला में 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में पूरे दिन गुरुवार को बादल छाए रहेंगे, जिसके चलते बहुत हल्की धूप होगी। इससे न्यूतम तापमान में और गिरावट आए 

अगले 10 दिनों तक इन राज्यों में कोहरा छाया रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 10 दिनों तक हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश असम मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर बना रहेगा।

तमिलनाडु को बारिश से जल्द मिलेगी निजात

वहीं,अगर बारिश की बात करें तो तमिलनाडु में पिछले तीन दिनों की बारिश से आम-जीवन प्रभावित रहा। आज दक्षिणी तमिलनाडु,केरल,माहे,लक्षद्वीप में चमक और गरज के साथ छिट-पुट बारिश होगी, इसके बाद बारिश का असर कम हो जाएगा।
मौसम विभाग ने 22 से 24 दिसम्बर के बीच जम्मू कश्मीर, गिलगित, बल्तिस्तान मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश हरियाणा,उत्तरी पंजाब उत्तराखण्ड में छिटपुट जगहों पर बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। 

बिहार में तेजी से गिरने लगा है तापमान

बिहार में बुधवार को पटना सहित 17 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि व पटना समेत 14 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को भी पटना व अधिकांश भागों में सुबह के समय कोहरे व धुंध की स्थिति बनी रहेगी। बिहार में 25 दिसंबर से पारा और गिर जाएगा।

RELATED ARTICLES

5 hours ago | fake seeds

प्रस्तावित सीड बिल पर किसान संगठनों से शिवराज सिंह चौहान का संवाद, नकली बीजों पर सख्ती

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नई दिल्...

6 hours ago | 'Zero Casualty'

आपदा प्रबंधन में ‘जीरो कैजुअल्टी’ के नए युग में भारत, अमित शाह बोले- आपदा रोधी गांव और शहर बनाना लक्ष्य

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन स...

7 hours ago | BRICS 2026

BRICS 2026: समावेशी वैश्विक व्यवस्था की ओर भारत का बड़ा कदम

चार उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए इस्तेमाल होने वाला एक संक्षिप्त नाम आज चार महाद्वीपों तक फैले ...