02/03/24 | 5:00 pm

Print

पीएम मोदी ने आज बिहार के औरंगाबाद में 21,400 करोड़ लागत की कई विकास परियोजनाओं की दी सौगात, बिहार को विकसित बनाने का वादा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार (2 मार्च) को बिहार के औरंगाबाद में 21,400 करोड़ लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें सड़क, रेलवे और नमामि गंगे सहित अन्य क्षेत्र भी शामिल हैं। पीएम ने सभा को सम्बोधित करते  हुए बिहार को विकसित बनाने के लिए तीन वादे किए। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री,सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा व अन्य गणमान्यों की उपस्थित रही। 

बिहार के विकास के लिए लिखा जा रहा नया अध्याय : पीएम मोदी 

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस औरंगाबाद ने अनेक स्वतंत्रता सेनानियों और बिहार विभूति अनुग्रह नारायण जैसे महान विभूतियों को जन्म दिया है, उस धरती पर आज बिहार के विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक बिहार की झलक दिखाने वाली सड़क और रेल समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया जा रहा है। 

पीएम मोदी ने आमस-दरभंगा फोर लेन कॉरिडोर, दानापुर-बिहटा फोर लेन एलिवेटेड रोड और पटना रिंग रोड के शेरपुर-दिघवारा फेज के शिलान्यास का जिक्र करते हुए कहा कि परियोजनाओं को समय पर पूरा करना और लोकार्पण करना भी वर्तमान सरकार की पहचान है। उन्होंने नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत आरा बाई पास रेल लाइन और बारह परियोजनाओं की आधारशिला का भी जिक्र किया पीएम ने कहा कि बिहार के लोग, विशेष रूप से औरंगाबाद के नागरिक वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इससे यूपी और कोलकाता की यात्रा का समय काफी कम  हो जाएगा।
 
जननायक कर्पूरी ठाकुर का भारत रत्न मिलना पूरे बिहार का सम्मान : पीएम मोदी 
 
प्रधानमंत्री ने जन नायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्हें हाल ही में सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। प्रधानमंत्री ने कहा, “यह पुरस्कार पूरे बिहार का सम्मान है।” उन्होंने अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर में प्राण पतिष्ठा का भी उल्लेख किया और कहा कि माता सीता की भूमि पर हूं, यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। 

सड़क परियोजनाएं विकास संभावनाओं का खोलेंगी द्वार  

प्रधानमंत्री ने राज्य में डबल इंजन सरकार की बहाली का जिक्र करते हुए कहा कि आज बिहार उत्साह और आत्मविश्वास से भरा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सड़क परियोजनाएं पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा जैसे शहरों की तस्वीर बदल देंगी। इसी तरह, बोधगया, विष्णुपद, राजगीर, नालंदा, वैशाली और पावापुरी में पर्यटक रुचि के स्थान हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दरभंगा हवाई अड्डे और बिहटा हवाई अड्डों को भी इस सड़क बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा।

पीएम मोदी ने बिहार के पर्यटन क्षेत्र के लिए संभावनाओं पर ने वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों व अमृत भारत स्टेशनों के विकास का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने कहा युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है। पीएम मोदी ने बिहार के हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए करीब 200 करोड़ रुपये के एकता मॉल के शिलान्यास जिक्र करते कहा कि यह राज्य के लिए एक नई दिशा और सकारात्मक सोच का प्रतीक है। “हम बिहार को पुराने समय में वापस नहीं जाने देंगे। यह मोदी की गारंटी है। 

बिहार तब विकसित होगा जब बिहार के गरीबों का विकास होगा : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने गरीबों, दलितों, पिछड़ों,आदिवासियों और वंचितों के विकास के लिए सरकार के प्रयासों के बारे में बताते हुए कहा कि “बिहार तब विकसित होगा जब बिहार के गरीबों का विकास होगा। उन्होंने बताया कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ करीब 9 करोड़ लाभार्थियों को मिल रहा है। उज्ज्वला गैस कनेक्शन से बिहार की 1 करोड़ महिलाओं को लाभ हुआ है। 

90 लाख किसान पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं, उनके खातों में 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 5 साल पहले तक केवल 2 प्रतिशत घरों को पाइप से पानी मिल रहा था,जबकि अब 90 प्रतिशत से अधिक घरों में नल से जल मिल रहा है। बिहार में 80 लाख आयुष्मान कार्ड धारक हैं और उत्तर कोयल जलाशय योजना जल्द ही पूरी हो जाएगी, जिससे बिहार और झारखंड के 4 जिलों में 1 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

पीएम मोदी ने वादा किया कि अपने तीसरे टर्म में “बिहार का विकास, शांति, कानून और व्यवस्था का शासन, और बिहार में बहनों और बेटियों को अधिकारों को मजबूत कर बिहार को विकसित बिहार बनाएंगे। इस दौरान पीएम ने लोगों से अपील किया कि वे अपने मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर बिहार में विकास की शुरुआत का जश्न मनाएं।

RELATED ARTICLES

5 hours ago | Emotional Bond Between Mother and Child

मदर्स डे : मातृत्व का महागान, सृजन और संवेदना की अनंत गाथा

इस संसार में यदि कोई तत्व सबसे अधिक जीवंत, सबसे अधिक स्पंदित और सबसे अधिक करुणामय है, तो वह है “मा...