04/01/24 | 10:57 am

Print

पीएम मोदी ने उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी मीरा माझी को लिखा पत्र, भेजा उपहार

उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं  लाभार्थी मीरा माझी के घर अचानक पहुंच कर,उन्हें सरप्राइज देने के कुछ दिनों बाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अब एक पत्र लिखा, और माझी एवं उनके परिवार के लिए उपहार भेजा है। उपहार में एक चाय का सेट, रंगों वाली एक ड्राइंग बुक और बहुत कुछ शामिल है। इस लेटर में पीएम मोदी ने मीरा और उसके परिवार के सभी सदस्यों को नए साल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में आप व आपके परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात और आपके द्वारा बनाई गई चाय पीकर बहुत प्रसन्नता हुई।

30 दिसंबर को गए थे मीरा के घर 

पीएम मोदी ने 30 दिसंबर को अयोध्या में उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी मीरा माझी के घर का  पहुँच कर उन लोगों को हैरान कर दिया था। दौरा करने के कुछ दिनों बाद, उन्होंने अब मीरा को एक पत्र लिखा है। 

करोड़ों परिवारजनों के चेहरों की यह मुस्कान ही मेरी पूंजी 

उन्होंने पत्र में लिखा कि अयोध्या से आने के बाद मैंने कई टीवी चैनलों पर आपका इंटरव्यू देखा। उनमें आपका व परिवार के अन्य सदस्यों का आत्मविश्वास और जितने सरल व सहज ढंग से आप लोगों ने अपने अनुभवों को साझा किया वह देखकर अच्छा लगा। आप जैसे मेरे करोड़ों परिवारजनों के चेहरों की यह मुस्कान ही मेरी पूंजी है, सबसे बड़ा संतोष है, जो मुझे देश के लिए जी-जान से कार्य करने की नई ऊर्जा देता है।

उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं  लाभार्थी बनना एक आंकड़ा भर नहीं

पीएम मोदी ने लेटर में आगे लिखा कि आपका उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं  लाभार्थी बनना एक आंकड़ा भर नहीं है, बल्कि मैं इसे करोड़ों देशवासियों के बड़े-बड़े सपनों व संकल्पों के पूर्ण होने की एक कड़ी के रूप में देखता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अमृत काल में आप जैसे आकांक्षा से परिपूर्ण करोड़ों देशवासियों की जीवटता और उत्साह एक भव्य व विकसित भारत के निर्माण के हमारे लक्ष्य को सिद्ध करने में अहम् भूमिका निभाएगा। 

मीरा ने कहा, हमें नहीं पता था कि भगवान इस तरह आएंगे

बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन समारोह से पहले विभिन्न विकास कार्यक्रमों का उद्घाटन करने के लिए अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान 30 दिसंबर को पीएम मोदी ने मीरा माझी ने  घर का दौरा किया और चाय पी। उस वक्त मीरा ने अपने चेहरे पर बड़ी मुस्कान के साथ कहा था, “मुझे नहीं पता था कि वह हमसे मिलने आएंगे। वह हमारे घर आए। हम बहुत खुश महसूस कर रहे हैं। हमें नहीं पता था कि भगवान इस तरह आएंगे।”

RELATED ARTICLES

21/04/26 | 11:06 pm | Amit Shah reaction statement

‘पीएम मोदी को आतंकवादी कहना देश का अपमान’, अमित शाह का खड़गे पर पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। खड़गे ने चेन्न...

21/04/26 | 10:30 pm | Bulgaria election results 2026

बुल्गारिया चुनाव में रूमेन रादेव की बड़ी जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई

बुल्गारिया के संसदीय चुनाव में रूमेन रादेव की अगुवाई वाली ‘प्रोग्रेसिव बुल्गारिया’ गठबंधन ने...

21/04/26 | 10:15 pm | Kerala explosion news 2026

केरल के त्रिशूर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिशूर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मौत प...