14/12/23 | 1:47 pm

Print

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डोनाल्ड टस्क को पोलैंड का प्रधानमंत्री चुने जाने पर दी बधाई

पोलैंड का प्रधानमंत्री चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डोनाल्ड टस्क को बधाई दी है। 

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “पोलैंड का प्रधानमंत्री नियुक्‍त होने पर महामहिम डोनाल्ड टस्क आपको हार्दिक बधाई। मैं भारत और पोलैंड के बीच दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए आपके साथ मिलकर कार्य करने के लिए उत्सुक हूं।''

https://x.com/narendramodi/status/1735183920306766297?s=20

पोलैंड की संसद ने सोमवार को डोनाल्ड टस्क के नाम पर मुहर लगा दी थी। माट्यूज़ मोराविकी के संसद में विश्वास मत हारने के बाद हुए मतदान के दौरान टस्क के पक्ष में 248 पड़े, जबकि 201 सांसदों ने उनके विरोध में वोट किया।

टस्क को राष्ट्रीय चुनाव के लगभग दो महीने बाद प्रधानमंत्री चुना गया। पोलैंड में 15 अक्टूबर को हुए आम चुनाव में विपक्षी दलों के गठबंधन ने जीत हासिल की थी।

सदन का नेता चुने के बाद टस्क ने अपने संबोधन में कहा, 'मैं पोलिश लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। धन्यवाद पोलैंड, यह एक महान दिन है, मेरे लिए नहीं, बल्कि उन सभी के लिए जो इतने लंबे वर्षों तक गहराई से विश्वास करते रहे कि यह अभी भी बेहतर होगा, कि हम अंधेरे को दूर भगाएंगे, बुराई को दूर भगाएंगे।' 

RELATED ARTICLES

1 hour ago | BRICS Summit

ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होंगे राष्ट्रपति पुतिन, पीएम मोदी से करेंगे द्विपक्षीय बैठक : क्रेमलिन प्रवक्ता पेस्कोव

दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमी...

2 hours ago | India and China

बाढ़ प्रभावित नेपाल में भारत-चीन की मदद से पुलों के पुनर्निर्माण, सड़क संपर्क बहाल करने की कोशिश तेज

विनाशकारी बाढ़ से टूटे महत्वपूर्ण सड़क मार्गों को बहाल करने में जुटे नेपाल ने आपदा प्रभावित इल...