प्रतिक्रिया | Saturday, July 27, 2024

08/11/23 | 4:59 pm

प्रधानमंत्री ने भारत में पेटेंट आवेदनों में वृद्धि को सराहा, कहा- आने वाले समय के लिए बहुत ही सकारात्मक संकेत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में पेटेंट आवेदनों में वृद्धि का स्वागत किया है।

उन्होंने विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) पोस्ट का एक लिंक भी साझा किया, जो यह बताता है कि भारतवासियों द्वारा पेटेंट आवेदनों में 2022 में 31.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे शीर्ष 10 फाइलर्स में, किसी भी अन्य देश की तुलना में, 11 साल की वृद्धि हुई।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“भारत में पेटेंट आवेदनों में वृद्धि हमारे युवाओं के बढ़ते नवोन्वेषी उत्साह को दर्शाती है और यह आने वाले समय के लिए एक बहुत ही सकारात्मक संकेत है।”

https://x.com/narendramodi/status/1722160580637925856?s=20

पेटेंट अधिनियम 1970 और पेटेंट नियम 2023 भारत में पेटेंट को कंट्रोल करने वाली इकाइयां हैं। हाल में किए गए नियम बदलाव की वजह से भी यह तेजी देखी जा रही है क्योंकि इससे पेटेंट आवेदन की प्रक्रिया, समीक्षा और निपटान में तेजी के साथ पारदर्शिता भी आई है। आंकड़े बताते हैं कि 2014-15 में जांचे गए पेटेंट की संख्या करीब 23 हजार रही लेकिन 2019-20 में यह बढ़कर 80 हजार को भी पार कर गई। इस आंकड़े में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 5536943
आखरी अपडेट: 27th Jul 2024