23/03/24 | 9:39 am

Print

प्रधानमंत्री मोदी ने मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की, कहा- दुख की इस घड़ी में भारत रूस के साथ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क शहर के क्रोकस सिटी हॉल (संगीत स्थल) में हुए आतंकवादी हमले की शनिवार को कड़ी निंदा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”

https://x.com/narendramodi/status/1771357097390719438?s=20

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हुए इस आतंकी हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई। 80 घायलों को मॉस्को के अस्पतालों में ले जाया गया। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने अगले दो दिनों तक राजधानी में होने वाले सभी सामूहिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

3 hours ago | Infrastructure Development and Mudra and PM SVANidhi

केंद्र की बहुआयामी रणनीति देश की अर्थव्यवस्था में खपत को दे रही बढ़ावा : वित्त मंत्री

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने...

4 hours ago | Cyclone Ditawah

ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारत ने की मदद, श्रीलंका ने किया धन्यवाद

दितवाह तूफान की वजह से श्रीलंका में भारी तबाही और जानमाल नुकसान हुआ है। इस बीच भारत ने ऑपरेशन सा...