09/11/23 | 11:45 am

Print

भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता, रणनीतिक, रक्षा और प्रौद्योगिकी मुद्दों पर होगी चर्चा

अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे। अमेरिकी रक्षा सचिव भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक आयोजित करने के लिए 09 और 10 नवंबर, 2023 को भारत का दौरा कर रहे हैं। रक्षा सचिव ऑस्टिन 09 नवंबर को नई दिल्ली पहुंचेंगे, उनका पालम तकनीकी क्षेत्र में तीनों सेनाओं के गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया जाएगा।

रक्षा सचिव ऑस्टिन और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 10 नवंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ मंत्रिस्तरीय 2+2 वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद रक्षा सचिव ऑस्टिन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच द्विपक्षीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। 

रक्षा मंत्रालय के अनुसार 2+2 वार्ता और द्विपक्षीय बैठक के दौरान कई रणनीतिक, रक्षा और प्रौद्योगिकी मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इससे पहले अमेरिकी रक्षा सचिव ऑस्टिन ने , जून 2023 में भारत का दौरा किया था और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात की थी।

RELATED ARTICLES

50 mins ago | English Channel Russian oil tanker seized

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के ब...

1 hour ago | Blood Donation Benefits

विश्व रक्तदाता दिवस: रक्त की हर बूंद में मानवता का स्पंदन और जीवनदान का संदेश

“जब किसी अनजान व्यक्ति की धमनियों में आपका रक्त प्रवाहित होकर उसे नया जीवन देता है, तब मानवता अप...