10/01/24 | 4:44 pm

Print

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को कांग्रेस ने किया अस्वीकार

कांग्रेस ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यक्रम बताते हुए इसके निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण मिला था। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को एक बयान में कहा, “कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी ससम्मान निमंत्रण अस्वीकार करते हैं जो कि स्पष्ट रूप से आरएसएस-भाजपा का कार्यक्रम है।”

जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को 22 जनवरी को आयोजित होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि राम देश में लाखों लोगों की आस्था हैं। धर्म व्यक्तिगत विषय है। रमेश ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ने राम मंदिर निर्माण को सालों से राजनीतिक परियोजना बनाया हुआ है। एक अधूरे निर्मित मंदिर का उद्घाटन स्पष्ट तौर पर राजनीति लाभ के लिए किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

6 hours ago | fake seeds

प्रस्तावित सीड बिल पर किसान संगठनों से शिवराज सिंह चौहान का संवाद, नकली बीजों पर सख्ती

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नई दिल्...

7 hours ago | 'Zero Casualty'

आपदा प्रबंधन में ‘जीरो कैजुअल्टी’ के नए युग में भारत, अमित शाह बोले- आपदा रोधी गांव और शहर बनाना लक्ष्य

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन स...

7 hours ago | BRICS 2026

BRICS 2026: समावेशी वैश्विक व्यवस्था की ओर भारत का बड़ा कदम

चार उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए इस्तेमाल होने वाला एक संक्षिप्त नाम आज चार महाद्वीपों तक फैले ...