प्रतिक्रिया | Wednesday, November 12, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

11/01/24 | 10:50 am

printer

राष्ट्रपति आज देंगी स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार, मध्य प्रदेश को उम्मीद इंदौर फिर मारेगा बाजी!

स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार वितरण समारोह आज नई दिल्ली के भारत मण्डपम कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में होगा। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, नगरीय एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी शामिल होंगी। इंदौर शहर ने 6 बार लगातार देशभर में स्वच्छ शहर के रूप में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर चुका है।

इंदौर शहर ने लगातार छह बार देशभर में स्वच्छ शहर के रूप में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। इस बार भी इंदौर को प्रथम पुरस्कार मिलने की उम्मीद की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो इंदौर लगातार सातवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर का गौरव हासिल कर सकता है। इंदौर के अलावा मप्र के अन्य पांच शहर भोपाल, महूकेंट, अमरकंटक, नौरोजाबाद और बुधनी राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ सर्वेक्षण में पुरस्कृत होंगे।

राष्ट्रपति ने की प्रिवेंटिव हेल्थ केयर अभियान ‘हेल्थ ऑफ इंदौर’ की तारीफ

इससे पहले इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर प्रिवेंटिव हेल्थ केयर के अभियान ‘हेल्थ ऑफ इंदौर’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रिवेंटिव हेल्थ केयर के बड़े अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इंदौर स्वच्छता के बाद अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी देश में अग्रणी होने की तरफ आगे बढ़ रहा है।

सांसद लालवानी ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात कर किसी एक शहर में हुए विश्व के सबसे बड़े प्रिवेंटिव अभियान ‘हेल्थ ऑफ इंदौर’ के बारे में बताया और इंदौर के यूनिक जनसहभागिता के मॉडल की जानकारी दी। राष्ट्रपति ने इंदौर के मॉडल की तारीफ की और कहा कि इंदौर पूरे देश में शहरों के लिए एक मिसाल बन गया है।

हेल्थ ऑफ इंदौर अभियान 
दरअसल हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल की उपस्थिति में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर अभियान पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ था और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी इस अभियान की खुलकर प्रशंसा की थी। हेल्थ ऑफ इंदौर अभियान के अंतर्गत दो लाख लोगों के 10 से ज्यादा बायो मेडिकल पैमानों पर 20 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए हैं और यह किसी भी एक शहर में हुआ सबसे बड़ा प्रिवेंटिव हेल्थ केयर सर्वे है।

आगंतुकों: 53864907
आखरी अपडेट: 11th Nov 2025