10/01/24 | 11:38 am

Print

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2024: डीपी वर्ल्ड दुबई के पैटर्न पर पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स व सप्लाई चेन विकसित करने के लिए तैयार

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (वीजीजीएस) 2024 में सार्थक परिणाम आने लगे हैं। ऐसे में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में सहभागी होने के लिए गुजरात आए डीपी वर्ल्ड ग्रुप के चेयरमैन व सीईओ सुलतान अहमद बिन सुलेमान ने गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात कर गुजरात सरकार के प्रोएक्टिव दृष्टिकोण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वे दुबई के पैटर्न पर गुजरात में पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स तथा सप्लाई चेन विकसित करने के लिए राज्य सरकार के साथ सहभागिता के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने नई हाईटेक इंडस्ट्रीज को गुजरात की ओर लाने की भी तैयारी दर्शाई।

मेक इन इंडिया इनिशिएटि की प्रशंसा 
सुलतान अहमद बिन सुलेमान ने भारत को एक्सपोर्ट हब बनाने के विजन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए मेक इन इंडिया इनिशिएटिव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से शुरू हुई वाइब्रेंट समिट से गुजरात में बड़े पैमाने पर निवेश आया है और विकास उन्नत बना है। इतना ही नहीं, फॉर्च्यून 500 में से लगभग 100 कंपनियों का गुजरात में होना समिट की सफलता को दर्शाता है।

पोर्ट-लेड डेवलपमेंट पर फोकस

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने डीपी वर्ल्ड के विजन का स्वागत करते हुए पोर्ट्स तथा इंडस्ट्रियल पार्क के अलावा ग्रीन फील्ड पोर्ट के लिए भी उनकी विशेषज्ञता का लाभ गुजरात को मिले, उस दिशा में आगे बढ़ने का विचार व्यक्त किया। सीएम पटेल ने कहा कि राज्य सरकार पोर्ट-लेड डेवलपमेंट से गुजरात को समुद्री मार्ग से व्यापार-समृद्धि का प्रवेश द्वार बनाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रही है।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Drone-Based Postal Service India

‘ड्रोन से डाक, अब गांव तक’, डाक विभाग की पहल पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जताई खुशी

हिमाचल प्रदेश के मंडी-रेहरधार मार्ग पर ड्रोन आधारित डाक और पार्सल सेवा शुरू की गई है, जिससे दुगर...

5 hours ago | Apoorva Srivastava Ambassador

भारतीय बाजार और स्टार्टअप इकोनॉमी ने बढ़ाया आकर्षण, साझेदारी को लेकर उत्साहित है स्लोवाकिया : अपूर्वा श्रीवास्तव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय स्लोवाकिया दौरे को लेकर जोरशोर से तैयारी चल रही है। इसक...