25/12/23 | 5:07 pm

Print

सूरत हवाई अड्डे के नए टर्मिनल से हुई घरेलू उड़ानों की शुरुआत,दिल्ली और हैदराबाद के लिए भरी गई उड़ानें

सूरत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने सोमवार को दिल्ली और हैदराबाद से दो उड़ानों के साथ अपने नए टर्मिनल से घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया है। बता दें कि इंडिगो ने सूरत को दिल्ली और हैदराबाद से जोड़ने वाली घरेलू उड़ानें संचालित कर रही है,जो हवाई अड्डे के परिचालन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय की शुरुआत है। पहली उड़ान 177 यात्रियों के साथ दिल्ली से आई और 161 यात्रियों के साथ वापस रवाना हुई।

इसी तरह दूसरी फ्लाइट 180 यात्रियों के साथ हैदराबाद से आई और सूरत से लगभग इतने ही यात्रियों को लेकर रवाना हुई। इस अवसर दीप प्रज्ज्वलन किया गया, जिसमें सूरत हवाई अड्डे के निदेशक रूपेश कुमार हवाई अड्डे के कर्मचारी और एयरलाइन अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने कहा सूरत में एक बड़े हवाई अड्डे की आवश्यकता थी। यह मांग लम्बे समय से चली आ रही थी, जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 दिसंबर को उद्घाटन किया गया। 

353 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित है ये टर्मिनल 

सूरत शहर भारत के साथ-साथ दुनिया के सबसे तेजी से विकसित होने वाले शहरों में से एक है। इस नए टर्मिनल को करीब 353 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। सूरत हवाईअड्डे के इस नए टर्मिनल से प्रतिदिन 11 उड़ानों का संचालित की जाएंगी। सूरत वर्तमान में 14 घरेलू शहरों से जुड़ा है जिनमें दिल्ली,चेन्नई,बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद, गोवा, मोपा, बेलगाम, पुणे, जयपुर,उदयपुर, इंदौर जैसे शहर शामिल हैं। 

अत्याधुनिक सुविधाओं एवं स्थानीय संस्कृति से युक्त है यह टर्मिनल 

सूरत हवाई अड्डे का रनवे 2906 X 45 मीटर है जो कोड 'सी' प्रकार के विमानों को संचालित करने में सक्षम है।  8474 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है। नए टर्मिनल भवन में  पीक आवर के दौरान 1,200 घरेलू यात्रियों और 600 अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को संभालने की क्षमता है। पीक आवर की क्षमता को 3,000 यात्रियों तक बढ़ाने का प्रावधान है, साथ ही वार्षिक हैंडलिंग क्षमता 55 लाख यात्रियों तक किया जाएगा । टर्मिनल भवन एक तरह से  सूरत शहर का प्रवेश द्वार है, इसे स्थानीय संस्कृति और विरासत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। नया हवाईअड्डा टर्मिनल विभिन्न सुविधाओं से सुसज्जित है जिसमें एक इंसुलेटेड छत प्रणाली, ऊर्जा बचत के लिए कैनोपी, एक हीट गेन डबल ग्लेजिंग यूनिट, वर्षा जल संचयन, एक जल उपचार संयंत्र, एक सीवेज उपचार संयंत्र और भूनिर्माण और सौर ऊर्जा के लिए पुनर्नवीनीकरण पानी का उपयोग शामिल है ।

RELATED ARTICLES

11 mins ago | BRICS Summit

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों...

31 mins ago | BRICS Summit

WHO के महानिदेशक टेड्रोस ने पीएम मोदी का जताया आभार, ‘हेल्थ फॉर ऑल’ के लिए ब्रिक्स की प्रतिबद्धता की सराहना

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने रविवार को 2026 ब्रिक...

1 hour ago | BRICS Summit 2026

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ओपन सेशन में ‘लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी’ पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे और अंतिम दिन के लिए न...