प्रतिक्रिया | Sunday, April 27, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

04/03/24 | 5:16 pm

printer

हज यात्रियों के सुविधा के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लॉन्च किया हज सुविधा ऐप

हज यात्रा को सुचारु रूप से चलाने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बीते रविवार को (3 मार्च) को हज सुविधा ऐप (Haj Suvidha App) लॉन्च किया। इसमें लोगों को कई तरह की जानकारी मिलेगी। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को सुविधाएं देने का काम कर रही है। आइए इस ऐप के बारे में जान लेते हैं।

ऐसे काम करेगा हज सुविधा एप 

इस ऐप को लोगों को यात्रा के दौरान आने वाली परेशानी को दूर करना है। इसमें वार्षिक तीर्थयात्रा पर जाने वाले लोगों को जरूरी जानकारी, प्रशिक्षण मॉड्यूल, फ्लाइट की जानकारी और रहने की सुविधा जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं तक सीधी पहुंच प्रदान करेगा।

10 भाषाओं में मिलेगी हज गाइड

हज सुविधा ऐप लोगों को जानकारी देने के लिए 10 भाषाओं में हज प्रशिक्षण देगा। इसमें हिंदी,उर्दू, अंग्रेजी, बांग्ला और कन्नड सहित कई अन्य लैंग्वेज शामिल हैं। इसमें यूजर्स के किसी भी स्थिति में हेल्पडेस्क की सुविधा मिलेगी। लोग कंट्रोल रूम के साथ अपनी परेशानी को सीधे तौर पर साझा कर पाएंगे।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा सरकार ने मुस्लिम बहनों के लिए हज यात्रा को बनाया आसान 

स्मृति ईरानी इस ऐप लॉन्च पर कहा कि मोदी सरकार में नारी सशक्तिकरण का संकल्प आज के समय में जमीनी हकीकत है। यह हर भारतीय के लिए खुशी की बात है कि सरकार ने मुस्लिम बहनों के लिए बिना मेहरम हज जाने का प्रावधान किया परिणामस्वरूप वर्ष 2023 में 4300 से अधिक महिलाओं ने बिना मेहरम सफल हज यात्रा की। उन्होंने जानकारी दी इस वर्ष 5160 से अधिक महिलाएं बिना मेहरम हज यात्रा पर जाएंगी।

आगंतुकों: 24674339
आखरी अपडेट: 27th Apr 2025