प्रतिक्रिया | Tuesday, March 18, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

22/03/24 | 3:47 pm

printer

होली के दिन दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, दोपहर तक बंद रहेगी मेट्रो

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने होली के त्योहार को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के परिचालन समय में बदलाव किया है। डीएमआरसी ने बताया कि आगामी 25 मार्च को होली के त्योहार को देखते हुए दोपहर 2.30 बजे से पहले मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।

डीएमआरसी ने अपने एक्स हैंडल पर शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि, “होली पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी। होली के त्योहार के दिन, यानी 25 मार्च, 2024 (सोमवार) को, रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।”

https://x.com/OfficialDMRC/status/1771057340386586922?s=20

उल्लेखनीय है कि होली के दिन वैसे तो सार्वजनिक अवकाश रहता है लेकिन ऐसे में रंग लगे और गीले कपड़े पहनकर होली खेलने से मेट्रो की सीटों पर रंग लग जाता है। कई बार तो मेट्रो के अंदर भी हुड़दंग देखने को मिलता है जिसके चलते मेट्रो सेवाएं दोपहर बाद शुरू की जाती हैं।

आगंतुकों: 20541495
आखरी अपडेट: 18th Mar 2025