प्रतिक्रिया | Wednesday, May 07, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

26/12/23 | 10:07 am

printer

उत्तर भारत में प्रचंड शीत लहर, अगले दो दिन घने कोहरे का अनुमान

उत्तर भारत में प्रचंड शीतलहर की स्थिति तेज हो गई है। इसी के साथ दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र आज मंगलवार सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। 

इन स्थानों पर घने कोहरे का अनुमान 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर व उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे का अनुमान लगाया है। 

यहां रहेगी हल्की बारिश की संभावना 

जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर कोहरा छाने की भी संभावना है। अगले चार दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भी भविष्यवाणी की गई है।

दिल्ली का तापमान 

भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार सुबह 8:30 बजे दिल्ली में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शेष दिन आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है।हालांकि दिल्‍ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्‍ता बहुत खराब श्रेणी में बनी रहेगी। केन्‍द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह 7 बजे दिल्‍ली में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 372 दर्ज किया गया।

आगंतुकों: 25821393
आखरी अपडेट: 7th May 2025