प्रतिक्रिया | Friday, April 25, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

08/09/24 | 5:17 pm

printer

एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष बने रणधीर सिंह, यह पद ग्रहण करने वाले पहले भारतीय

अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष चुने गए हैं। आज रविवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित 44वीं ओसीए आम सभा में इसकी घोषणा की गई। वह ओसीए अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय हैं।

ओसीए ने एक बयान में बताया कि पांच बार के ओलंपियन 77 वर्षीय रणधीर सिंह ओसीए अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। उनका चयन सर्वसम्मति से किया गया। उनका कार्यकाल 2024 से 2028 तक रहेगा। आम सभा में अध्यक्ष, पांच क्षेत्रों के लिए पांच उपाध्यक्ष और पांच कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

नए कार्यकारी बोर्ड की ओर से रणधीर ने कहा कि आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आपने जो प्यार और स्नेह दिखाया है, उसके लिए हम बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

रणधीर सिंह ने 1987 में खेल प्रशासन करियर की शुरुआत की। उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ का महासचिव नियुक्त किया गया। इस पद पर वह 2012 तक रहे। 1987 में ही उन्हें भारतीय खेल प्राधिकरण के संचालन बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। इस पद पर वह 2010 तक रहे। वह 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन समिति के उपाध्यक्ष भी थे। वर्ष 1991 में उन्हें ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया का महासचिव नियुक्त किया गया। इस पद पर वे 2015 तक रहे। 2015 से 2021 तक ओसीए के आजीवन उपाध्यक्ष रहे। 2021 में ओसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष बने।

आगंतुकों: 24487005
आखरी अपडेट: 25th Apr 2025