24/03/24 | 7:06 pm | ECI | saksham app

Print

चुनाव आयोग ने दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा के लिए सक्षम ऐप लॉन्च किया

चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी मतदाताओं के वोट को सुनिश्चित कराने के लिए 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता और 40 फीसदी दिव्यांगता वाले सभी व्यक्तियों को घर से मतदान कराने की घोषणा की है।

दिव्यांगो की सुविधा के लिए सक्षम एप की शुरुआत

इसके अलावा सभी मतदान केन्द्रों पर स्वयंसेवक ,व्हीलचेयर और दिव्यांग व्यक्तियों और बुजुर्गों के लिए परिवहन सुविधाओं की व्यवस्था भी रहेगी।

आयोग ने दिव्यांगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए सक्षम ऐप लॉन्च किया।

चुनाव आयोग इन सुविधाओं का रखेगा ध्यान

इसके अलावा आयोग स्थायी सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं (एएमएफ) पर भी जोर दे रहा है।

जिनमें पीने का पानी, शौचालय, साइनेज, एक रैंप या व्हीलचेयर, हेल्पडेस्क, मतदाता सुविधा केंद्र, पर्याप्त रोशनी और शेड शामिल हैं।

इस बार ऐसे मतदान केंद्र भी होंगे जिनका संचालन दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा किया जाएगा जबकि विशेष रूप से मॉडल मतदान केंद्रों महिलाओं द्वारा प्रबंधित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 1:28 pm | इन्फोसिस

AI को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा: नंदन नीलेकणि

 इन्फोसिस के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के परीक्षा सुधारों के लिए गठित उच्...

08/10/26 | 9:38 am | Akshay

फिल्म इंडस्ट्री के सह-कलाकारों ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- एक युग का अंत

भारतीय सिनेमा के लिए आज एक बहुत दुखद दिन है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को अपने आवास ...