प्रतिक्रिया | Saturday, May 03, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

22/12/23 | 4:52 pm

printer

छत्तीसगढ़ में 9 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, पहली बार विधायक बने ओपी चौधरी, लक्ष्मी और टंकराम को मंत्रिमंडल में जगह

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के नए मंत्रिमंडल का आज 22 दिसंबर को  विस्तार हुआ। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राजभवन में 9 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। जिनमें बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम,दयालदास बघेल,केदार कश्यप, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल और लखनलाल देवांगन शामिल हैं।

सीएम विष्णुदेव साय ने मंत्रियों ने दी बधाई 

मुख्यमंत्री समेत प्रदेश मंत्रिमंडल में 13 सदस्यों की जगह है। सीएम विष्णुदेव साय और दो डिप्टी सीएम बनने के बाद 9 मंत्री बनाए गए हैं। अभी भी एक सदस्य की जगह खाली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी नये मंत्रियों की शुभकामनाएं दीं,उन्होंने कहा सभी मंत्री छत्तीसगढ़ के कल्याण के लिए काम करेंगे। 

5 विधायक पहली बार बने मंत्री

शपथ लेने वालों में पांच विधायक ऐसे हैं,जो पहली बार मंत्री बने। इनमें लक्ष्मी राजवाड़े,टंकराम वर्मा, ओपी चौधरी,श्यामबिहारी जायसवाल और लखनलाल देवांगन (पहले विधायक रह चुके हैं) छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में जगह मिली।  

पहली बार मंत्री बने विधायकों का परिचय 

लक्ष्मी राजवाड़े: छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में पहली बार विधानसभा पहुंचीं लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री बनाई गई हैं। लक्ष्मी राजवाड़े भटगांव विधानसभा से विधायक हैं। जनपद सदस्य के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरूआत करने वाली लक्ष्मी राजवाड़े इस बार विधानसभा के तीन सबसे युवा विधायकों में से एक हैं।

ओपी चौधरी : पहली बार विधायक चुने गए ओपी चौधरी को मंत्री बनाया गया है। उन्होंने 2018 में आईएएस की नौकरी से इस्तीफा दिया और चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। इस बार रायगढ़ से जीत हासिल की।

टंकराम वर्मा: विधायक से मंत्री बने टंकराम वर्मा को मंत्रालय में कामकाज का लंबा अनुभव है। वे दयालदास बघेल के पीए भी थे। सांसद और मंत्री के पीए रहने के बाद वर्मा अब खुद मंत्री बने हैं।

अरुण साव: पहली बार विधायक बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव डिप्टी सीएम की प्रोफाइल मिली इससे पहले वे संसद भी रहे।

विजय शर्मा: विजय शर्मा कवर्धा से मोहम्मद अकबर को हराया और डिप्टी सीएम बनाए गए।
इससे पहले 13 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज में विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें शपथ दिलाई। उनके बाद अरुण साव और विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

90 सदस्यीय विधानसभा वाले छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान  हुआ था,पहले चरण में 7 नवंबर को 223 उम्मीदवार और दूसरे चरण में 17 नवंबर को 958 उम्मीदवारों ने अपनी चुनावी किस्मत आजमाई। छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों में से भाजपा को 54 सीटें मिलीं जबकि कांग्रेस ने 35 सीटें मिलीं।

आगंतुकों: 25290627
आखरी अपडेट: 3rd May 2025