21/11/23 | 1:03 pm

Print

पीएम मोदी ने दीं ल्यूक फ्रीडेन को लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालने पर शुभकामनाएं 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ल्यूक फ्रीडेन को लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि वे भारत-लक्ज़मबर्ग संबंधों को और मजबूत करने के लिए ल्यूक फ्रीडेन के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने ल्यूक फ्रीडेन को लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोमवार (20 नवंबर) को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल एक्स (X) पर एक पोस्ट में कहा, “लक्ज़मबर्ग के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर ल्यूक फ्रीडेन को हार्दिक शुभकामनाएं। भारत-लक्ज़मबर्ग संबंधों को और सुदृढ़ करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और कानून के शासन में हमारे साझा विश्वास में दृढ़ता से समाहित हैं।”

https://x.com/narendramodi/status/1726555705887625351?s=20

लक्जमबर्ग पश्चिमी यूरोप का एक छोटा सा देश है। यह बेल्जियम, फ्रांस और जर्मनी के साथ सीमा साझा करता है। क्रिश्चियन सोशल पीपल्स पार्टी (सीएसवी) के नेता ल्यूक फ्रीडेन ने लक्जमबर्ग के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया हैं ।

RELATED ARTICLES

2 mins ago | 1. Famous Shakti Peeth Temples in India

शक्तिपीठों का महात्म्य : सनातन आस्था, शक्ति-साधना और भारतीय संस्कृति की अमर परंपरा

जब-जब सृष्टि में प्रेम, विरह और लोक कल्याण की गाथा रची गई, तब-तब सनातन परंपरा ने उसे अपनी आध्यात्म...