प्रतिक्रिया | Sunday, April 27, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

09/01/24 | 10:50 am

printer

प्रवासी भारतीय दिवस पर पीएम मोदी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति, विरासत को संरक्षित करने और वैश्विक संबंधों को मजबूत करने में भारतीय प्रवासियों के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकारते हुए प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर भारतीय प्रवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा किए गए एक संदेश में, पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों के समर्पण की सराहना करते हुए प्रवासी भारतीय दिवस पर शुभकामनाएं भेंट कीं उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर में रह रहे भारतीय प्रवासियों के योगदान और उनके उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिन है। पीएम मोदी ने कहा ‘हमारी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और मजबूत करने के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। वे दुनिया भर में भारत की एकता और विविधता की भावना को बढ़ावा देते हैं।”

भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाने में भारतीय प्रवासियों की भूमिका अहम 

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारतीय प्रवासियों की उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त करते हुए भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाने में प्रवासी भारतीयों की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया और प्रवासी भारतीय दिवस पर दुनिया भर में रह रहे भारतीय प्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा “हमें आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। आपका उत्कृष्ट योगदान भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है”। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी भारतीय संस्कृति और मूल्यों के वाहक के रूप में प्रवासी भारतीयों के योगदान को स्वीकरते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी न केवल जिन देशों में वे रहते हैं उन्हें समृद्ध बनाने में बल्कि भारत की वैश्विक प्रमुखता में योगदान देने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
 
‘वसुधैव कुटुंबकम' की भावना को मजबूत कर रहे भारतीय प्रवासी 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दुनिया भर में भारतीय सांस्कृतिक लोकाचार को मजबूत करने में प्रवासी भारतीयों की भूमिका पर जोर देते हुए अपनी शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने कहा, “'वसुधैव कुटुंबकम' की भारतीय संस्कृति को पूरी दुनिया में मजबूत कर रहे प्रवासी भाइयों-बहनों को प्रवासी भारतीय दिवस की शुभकामनाएं।” देश से दूर रहकर भी उनके दिल में भारत बसता है। हमारी कामना है कि वे भारत के सर्वांगीण विकास में ऐसे ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें। 

प्रवासी भारतीय दिवस के बारे में

प्रवासी भारतीय दिवस प्रवासी भारतीय समुदाय को समर्पित एक दिन है जिसे हर दूसरे साल प्रवासियों के योगदान के लिए 09 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन हमारे 'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी प्रवासी के रूप में 1915 में दक्षिण अफ्रीका से लौटे और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का सफल नेतृत्व किया। महात्मा गांधी की वापसी की स्मृति में जनवरी में आयोजित यह एक द्विवार्षिकी कार्यक्रम है। इस दिन विदेशों में रह रहे भारतीयों के ज्ञान, विशेषज्ञता और कौशल को समृद्ध करने के लिए एक विदेश मंत्रालय एक अवसर प्रदान करती है ।

आगंतुकों: 24746864
आखरी अपडेट: 27th Apr 2025