भारत और ओमान के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए अगले दौर की बातचीत 16 जनवरी से होगी। इस समझौते को आधिकारिक तौर पर व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) नाम दिया गया है।
भारत के लिए जीसीसी देशों में तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य
आधिकारिक तौर पर व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के लिए दोनों पक्षों के बीच इससे पहले बातचीत हो चुकी है। इसी माह इस समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि भारत के लिए ओमान, खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) देशों में तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है।
2022-23 में दोनों देशों के बीच हुआ 12.39 अरब यूएस डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार
भारत और ओमान के बीच वित्त वर्ष 2022-23 में द्विपक्षीय व्यापार 12.39 अरब अमेरिकी डॉलर था, जबकि वित्त वर्ष 2018-19 में यह पांच अरब अमेरिकी रहा डॉलर था। भारत का ओमान को निर्यात वित्त वर्ष 2018-19 में 2.25 अरब अमेरिकी डॉलर से उछलकर वित्त वर्ष 2022-23 में 4.48 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है। इसी तरह वित्त वर्ष 2022-23 में ओमान से भारत का आयात करीब 8 अरब अमेरिकी डॉलर था।
उल्लेखनीय है कि सदियों पहले भारत और ओमान के बंदरगाह वाणिज्य के केंद्र थे, जो व्यापार, संस्कृति और विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देते थे। इन ऐतिहासिक संबंधों ने हमारे बीच मजबूत रिश्तों की नींव रखी और यही दोनों देशों के बीच अटूट मित्रता का प्रमाण है जो समय की कसौटी पर खरा उतरा है।
(इनपुट-हिदुस्थान समाचार)