23/11/23 | 11:27 am

Print

मोजाम्बिक के मापुटो बंदरगाह पहुंचा INS सुमेधा, राजनयिक संबंधों को सुदृढ़ बनाना है लक्ष्य

अफ्रीका में तैनाती के दौरान भारतीय नौसेना का जहाज सुमेधा मोजाम्बिक के मापुटो बंदरगाह बुधवार को पहुंच गया। इस पोर्ट कॉल का लक्ष्य दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे राजनयिक संबंधों को सुदृढ़ बनाना, समुद्री सहयोग को मजबूत करना और दोनों नौसेनाओं के बीच तालमेल को बढ़ावा देना है। यह जहाज पोर्ट कॉल के दौरान 25 नवंबर तक व्यावसायिक बातचीत, क्रॉस डेक दौरे, योजना निर्माण सम्मेलन और संयुक्त ईईजेड निगरानी करेगा।

दोनों देशों के बीच लोकतंत्र, विकास और धर्मनिरपेक्षता 
नौसेना के कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि पोर्ट कॉल के दौरान जहाज के कमांडिंग ऑफिसर मोजाम्बिक नौसेना के कमांडेंट और मापुटो शहर के मेयर सहित मोजाम्बिक के सरकारी अधिकारियों से शिष्टाचार बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि मोजाम्बिक और भारत के बीच पारंपरिक रूप से गर्मजोशी भरे और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध रहे हैं। दोनों देश लोकतंत्र, विकास और धर्मनिरपेक्षता के समान मूल्यों को साझा करते हैं।

अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सुदृढ़ बनाने का  लक्ष्य
कमांडर मधवाल ने बताया कि दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में नियमित रूप से उच्चस्तरीय आदान-प्रदान और परस्पर बातचीत होती रही है। नियमित संयुक्त रक्षा कार्य समूह (जेडीडब्ल्यूजी) की बैठकों के माध्यम से द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। भारतीय नौसेना के 'मित्र सेतुओं' के निर्माण और मित्र देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सुदृढ़ बनाने के मिशन के हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना के जहाजों को नियमित रूप से विदेशों में तैनात किया जाता है।

आईएनएस सुमेधा विशाखापत्तनम स्थित भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा है और पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के परिचालन कमान के तहत कार्य करता है। यह जहाज कई हथियार प्रणालियों, सेंसरों, अत्याधुनिक नेविगेशन और संचार प्रणालियों/इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट से लैस है। सुमेधा ने अतीत में विभिन्न बेड़ा सहायता अभियानों, तटीय और अपतटीय गश्त, महासागर निगरानी और एचएडीआर मिशन आरंभ किए हैं।

RELATED ARTICLES

22 mins ago | 1. Famous Shakti Peeth Temples in India

शक्तिपीठों का महात्म्य : सनातन आस्था, शक्ति-साधना और भारतीय संस्कृति की अमर परंपरा

जब-जब सृष्टि में प्रेम, विरह और लोक कल्याण की गाथा रची गई, तब-तब सनातन परंपरा ने उसे अपनी आध्यात्म...

25 mins ago | Amit Shah

असम में ड्रग नेटवर्क पर कार्रवाई, 945 गिरफ्तार; 182 करोड़ रुपए से अधिक के नशीले पदार्थ जब्त

असम में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए गए राज्यव्यापी अभियान में 945 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया...