राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार से नावाजा।
क्रिकेट में मोहम्मद शमी का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
मोहम्मद शमी एक उत्कृष्ट क्रिकेटर हैं। साल 2023 में भारत में आयोजित आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में उप-विजेता पुरुष टीम में व 2023 में इंग्लैंड के लंदन में आयोजित आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में उपविजेता पुरुष टीम में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
आईसीसी विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
बताना चाहेंगे मोहम्मद शमी आईसीसी विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। मोहम्मद शमी को क्रिकेट में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करते हुए वर्ष 2023 के लिए अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया है।
https://x.com/DDNewsHindi/status/1744604891585433614?s=20
अन्य खेलों में इन खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
इनके अलावा राष्ट्रपति ने शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली को स्पोर्ट्स एंड गेम्स 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया। शतरंज की उत्कृष्ट खिलाड़ी आर वैशाली ने 2023 में हांग्जो में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में रजत पदक, 2021 एफआईडीई ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड कांस्य पदक, 2020 एफआईडीई ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली को उनकी उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करते हुए वर्ष 2023 के लिए अर्जुन पुरस्कार से नवाजा।
मुक्केबाजी
वहीं मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन को स्पोर्ट्स एंड गेम्स 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया। मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन को 2023 में उज़्बेकिस्तान ताशकंद में आयोजित कुलीन पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 57 किलोग्राम भार में एक कांस्य पदक, 2022 में जॉर्डन ओमान में आयोजित कुलीन पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 57 किलोग्राम भार में एक कांस्य पदक, 2022 में इंग्लैंड बर्मिंघम में आयोजित 22 वें राष्ट्रमंडल खेल में एक कांस्य पदक 57 किलोग्राम भार में हासिल किया। मोहम्मद हुसामुद्दीन को मुक्केबाजी के खेल में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देते हुए वर्ष 2023 के लिए अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया है।
एथलेटिक्स
इनके अलावा राष्ट्रपति ने श्रीशंकर एम (एथलेटिक्स) और पारुल चौधरी (एथलेटिक्स) को स्पोर्ट्स एंड गेम्स 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया। उत्कृष्ट एथलेटिक्स खिलाड़ी श्रीशंकर एम ने 2023 में हांग्जो में आयोजित 19वें खेल लंबी कूद में एक रजत पदक, 2023 को बैंकॉक थाईलैंड में एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप लंबी कूद में एक रजत पदक और 2022 को बर्मिंघम इंग्लैंड में आयोजित 22 वें राष्ट्रमंडल खेल लंबी कूद में एक रजत पदक हासिल किया। श्रीशंकर एम को एथलेटिक्स में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करते हुए वर्ष 2023 के लिए अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया।
वहीं एथलेटिक्स में ही पारुल चौधरी ने 2023 को हांग्जो में आयोजित 19वें एशियाई खेल में स्वर्ण पदक 5000 मीटर और 3000 मीटर स्टीपल चेज, 2023 को थाईलैंड में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में एक स्वर्ण पदक 3000 मीटर स्टीपल चेज और एक रजत पदक 5000 मीटर, 2019 कतर दोहा में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 5000 मीटर स्टीपल चेज में एक कांस्य पदक जीता। एथलेटिक्स में पारुल चौधरी को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करते हुए वर्ष 2023 के लिए अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया।
तीरंदाजी
राष्ट्रपति ने तीरंदाजी के उत्कृष्ट खिलाड़ी ओजस प्रवीण देवतले और अदिति गोपीचंद स्वामी को स्पोर्ट्स एंड गेम्स 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार प्रदान किए। तीरंदाज खिलाड़ी ओजस प्रवीण देवतले ने 2023 में जर्मनी के बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप (व्यक्तिगत) में एक स्वर्ण पदक, 2023 में हांग्जो में आयोजित 19वें एशियाई खेल-2022 में व्यक्तिगत व मिश्रित पुरुष टीम वाले तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। ओजस प्रवीण देवतले की इन उपलब्धियों को मान्यता देते हुए वर्ष 2023 के लिए अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया।
वहीं तीरंदाज खिलाड़ी अदिति गोपीचंद स्वामी ने 2023 में जर्मनी के बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में व्यक्तिगत और महिला टीम में दो स्वर्ण पदक और पिछले वर्ष चीन में हुए 19वें एशियाई खेलों में व्यक्तिगत और महिला टीम में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। उनकी इन उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करते हुए राष्ट्रपति ने उन्हें वर्ष 2023 के लिए अर्जुन पुरस्कार से नवाजा।
हॉकी, घुड़सवारी और कबड्डी
इनके अलावा राष्ट्रपति ने स्पोर्ट्स एंड गेम्स 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए घुड़सवारी खेल में अनूष अग्रवाल और दिव्यकृति सिंह को, हॉकी में कृष्ण बहादुर पाठक, पुखरामबम सुशीला चानू को, कबड्डी में पवन कुमार व रितु नेगी को और खो-खो में नसरीन को, लॉन बाउल्स में पिंकी को, शूटिंग में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को, कुश्ती में सुनील कुमार और अंतिम को, वुशु में नाओरेम रोशिबिना देवी को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किए।
पैरा खेलों में इन्हें मिला अर्जुन पुरस्कार
इनके अलावा पैरा तीरंदाजी खेल में शीतल देवी, ब्लाइंड क्रिकेट में इलुरी अजय कुमार रेड्डी, पैरा कनोइंग में प्राची यादव,को स्पोर्ट्स एंड गेम्स 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार प्रदान किए।
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023:
– बैडमिंटन के लिए रंकीरेड्डी सात्विक साई राज और श्री चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी
द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023:
नियमित श्रेणी:
– ललित कुमार, कुश्ती
– आर.बी. रमेश, शतरंज
– महेवीर प्रसाद सैनी, पैरा एथलेटिक्स
– शिवेंद्र सिंह, हॉकी
– गणेश प्रभाकर देवरुखकर, मल्लखंभ
आजीवन श्रेणी:
– जशकीरत सिंह ग्रेवाल, गोल्फ
– श्री भास्करन ई, कबडडी
-जयंत कुमार पुशीलाल, टेबल टेनिस
खेल और खेलों में आजीवन उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2023:
-मंजूषा कंवर, बैडमिंटन
– विनीत कुमार शर्मा, हॉकी
-कविता सेल्वराज, कबड्डी
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी 2023:
– गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर (कुल मिलाकर विजेता विश्वविद्यालय)
– लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब (प्रथम रनर-अप यूनिवर्सिटी)
– कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र (द्वितीय उपविजेता विश्वविद्यालय)
'राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार' के बारे में…
उल्लेखनीय है कि 'राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार' राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल को बढ़ावा देने और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले खेल निकायों सहित कॉर्पोरेट संस्थाओं (निजी और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों), खेल नियंत्रण बोर्डों, गैर सरकारी संगठनों को दिया जाता है। इनमें छह प्रमुख पुरस्कार हैं जो भारत के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के रूप में प्रदान किए जाते हैं। वे हैं मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार या खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद पुरस्कार, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी, जिन्हें माका ट्रॉफी भी कहा जाता है और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार।