प्रतिक्रिया | Monday, April 28, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

12/01/24 | 11:47 am

printer

रूस के साथ जारी रहेगा यूक्रेन का युद्ध, दुश्मन को नहीं देंगे तैयारी करने की छूट : यूक्रेन के राष्ट्रपति

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस के साथ यूक्रेन का युद्ध जारी रहेगा, वे दुश्मन को तैयारी करने की छूट नहीं देंगे। 

एस्टोनिया की यात्रा के दौरान जेलेंस्की ने संघर्षविराम की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि रूस संघर्षविराम का इस्तेमाल यूक्रेन के सैनिकों के खिलाफ हथियारों को कमी को पूरा करने और सेना को फिर से संगठित करने में करेगा। जेलेंस्की ने कहा, ”यूक्रेनी युद्धक्षेत्र में हमलों पर विराम का मतलब युद्ध विराम नहीं होगा।” उन्होंने कहा कि संघर्षविराम रूस को फायदा पहुंचाएगा और बाद में हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकता है। रूस द्वारा फरवरी 2022 में पूर्ण युद्ध शुरू किये जाने के बाद से सीमित युद्ध विराम के कई बार प्रस्ताव किये गये पर इन पर कभी अमल नहीं किया गया।

जेलेंस्की ने कहा कि रूस को उत्तर कोरिया से तोप के गोले व मिसाइलें, जबकि ईरान से ड्रोन मिल रहे हैं। 4 जनवरी को व्हाइट हाउस ने अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के हवाले से कहा था कि रूस ने उत्तर कोरिया से बैलिस्टिक मिसाइलें हासिल की हैं और वह उन्हें ईरान के रास्ते मंगा रहा है। दरअसल जेंलेंस्की बाल्टिक देशों के दो दिवसीय दौरे के हिस्से के रूप में एस्टोनिया की राजधानी ताल्लिन पहुंचे थे, जो यूक्रेन के कट्टर समर्थकों में से एक है।

(इनपुट-हिन्दुस्तान समाचार) 

आगंतुकों: 24845255
आखरी अपडेट: 28th Apr 2025